भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच तीर्थयात्रियों के लिए खुला है करतारपुर गलियारा

by
चंडीगढ़, 25 अप्रैल :  पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, पंजाब में गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक में करतारपुर गलियारा तीर्थयात्रियों के लिए खुला है।
पाकिस्तान के करतारपुर साहिब गुरुद्वारा जाने के लिए श्रद्धालु इस गलियारे का इस्तेमाल करते हैं। करतारपुर गलियारा पाकिस्तान में गुरुद्वारा दरबार साहिब को गुरदासपुर में डेरा बाबा नानक से जोड़ता है।
श्रद्धालुओं ने मांग की कि करतारपुर गलियारा खुला रहना चाहिए। शहीद भगत सिंह (एसबीएस) नगर जिले के एक सिख श्रद्धालु ने कहा, ”गलियारा तीर्थयात्रियों के लिए खुला रहना चाहिए।”
एक महिला श्रद्धालु ने भी कहा कि गलियारा बंद नहीं किया जाना चाहिए।  श्रद्धालुओं ने पहलगाम में हुए कायराना आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम के निकट एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल पर मंगलवार दोपहर आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में 26 लोग मारे गए थे जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।
गुरु नानक देव की 550वीं जयंती के मौके पर नौ नवंबर, 2019 को करतारपुर गलियारा खोला गया था। सभी धर्मों के भारतीय तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारे तक पूरे वर्ष वीजा-मुक्त यात्रा की अनुमति है। भारत और पाकिस्तान के बीच हस्ताक्षरित समझौते के अनुसार, प्रतिदिन कुल 5,000 तीर्थयात्री गुरुद्वारे में मत्था टेकने के लिए पाकिस्तान जा सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुझे बलि का बकरा बनाया जा रहा : बर्खास्त डीएसपी गुरशेर संधू

चंडीगढ़ :  जेल में गैंग्स्टर लॉरेंस बिश्नोई के साक्षात्कार के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। बर्खास्त डीएसपी गुरशेर संधू की ओर से उनके वकील ने दलील दी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 करोड़ कैश, 9 करोड़ की ज्वेलरी और अपोलो ग्रीन एनर्जी लिंक : इंद्रजीत यादव नेटवर्क पर चला ED का हंटर

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली में एक बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी की, जिसमें करोड़ों रुपये नकद और गहने जब्त किए गए। यह कार्रवाई इंद्रजीत सिंह यादव, उनके साथियों, अपोलो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत में EVM पर बैन लगना चाहिए या नहीं : EVM को लेकर विपक्षी नेता भी इसे लेकर जता रहे संदेह

भारत में किसी भी चुनाव परिणाम के बाद EVM पर संदेह का सवाल चर्चा के केंद्र में आ जाता है. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद भी ऐसा ही हुआ है. EVM को लेकर...
article-image
पंजाब

महिला की जमानत खारिज :  बच्चों का अपहरण कर, उन्हें भीख मांगने के लिए बेचने का धंधा करने के आरोप में गिरफ्तार है आरोपी महिला

मोहाली  :   बच्चों का अपहरण करने और उसके बाद उन्हें भीख मांगने के लिए बेचने का धंधा करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी महिला गुरलीन कौर की नियमित जमानत याचिका मोहाली अदालत ने खारिज...
Translate »
error: Content is protected !!