भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद नहीं किया तो… डोनाल्ड ट्रंप ने दी दीवाली पर चेतावनी

by

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत पर टैरिफ दर बढ़ाने की चेतावनी दी है। साथ ही इस दावे को दोहराया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी तेल की खरीद को बंद करने का आश्वासन दिया है।

हालांकि, भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी के बीच बातचीत की कोई जानकारी नहीं है।

पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा, ‘उन्होंने (पीएम मोदी) ने मुझे कहा है कि रूसी तेल वाली चीज नहीं करेंगे। लेकिन अगर वह ऐसा करते हैं, तो वो बहुत भारी टैरिफ चुकाएंगे।’ बुधवार को ही ट्रंप ने ओवल ऑफिस से दावा किया था कि पीएम मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह रूस से तेल खरीदना बंद कर देंगे।

बुधवार को ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका इस बात से ‘खुश नहीं’ है कि भारत रूस से कच्चा तेल खरीद रहा है। उन्होंने तर्क दिया कि ऐसी खरीद से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को युद्ध के लिए वित्तपोषण में मदद मिलती है।

अमेरिका के राष्ट्रपति ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘वह (मोदी) मेरे मित्र हैं, हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं… हम उनके द्वारा रूस से तेल खरीदे जाने से खुश नहीं थे क्योंकि इससे रूस को यह बेतुका युद्ध जारी रखने का मौका मिला। इस युद्ध में उन्होंने लाखों लोगों को खो दिया।’ उन्होंने कहा, ‘मैं इस बात से खुश नहीं था कि भारत तेल खरीद रहा है और (मोदी) ने आज मुझे आश्वासन दिया कि वे रूस से तेल नहीं खरीदेंगे। यह एक बड़ा कदम है। अब हमें चीन से भी यही करवाना होगा।’

ट्रंप ने कहा, ‘उन्होंने (मोदी ने) मुझे आश्वासन दिया है कि रूस से कोई तेल नहीं खरीदा जाएगा। मुझे नहीं पता, शायद यह बड़ी खबर हो। क्या मैं ऐसा कह सकता हूं?… वह रूस से तेल नहीं खरीद रहे हैं। यह शुरू हो चुका है। वह इसे तुरंत नहीं कर सकते…लेकिन यह प्रक्रिया जल्द ही पूरी हो जाएगी।’

भारत का जवाब

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरूवार को यहां साप्ताहिक ब्रीफिंग में भारत के रूस से तेल की खरीद के संबंध में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि दोनों नेताओं के बीच कल कोई बातचीत नहीं हुई। उन्होंने कहा, ‘मुझे दोनों नेताओं के बीच कल हुई किसी बातचीत की जानकारी नहीं है।’

उन्होंने कहा कि रूस से तेल की खरीद के मुद्दे पर भारत का रूख पहले ही एक वक्तव्य जारी कर स्पष्ट किया जा चुका है कि भारत अपने उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के साथ किसी तरह का समझौता नहीं करेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय लोहड़ी उत्सव बच्चों ने जमाया रंग

प्रागपुर 13 जनवरी । धरोहर गांव प्रागपुर में राज्य स्तरीय लोहड़ी मेले का विधिवत रूप से शुभारंभ कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया ने किया इस अवसर पर विकासात्मक प्रदर्शनी का अवलोकन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बलवंत सिंह और अजय कुमार सूचना एवं जन संपर्क विभाग से सेवानिवृत्त

धर्मशाला  : सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत बलवंत सिंह विभाग में 29 वर्षो से अधिक सेवाएं देने के बाद आज जिला लोक संपर्क कार्यालय कांगड़ा स्थित धर्मशाला से सेवानिवृत...
article-image
पंजाब

नगर निगम ने शहर में करवाए 15 करोड़ रुपए के विकास कार्य: ब्रम शंकर जिंपा : कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 13 व 27 में सडक़ निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

होशियारपुर, 30 सितंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पिछले एक वर्ष में नगर निगम होशियारपुर की ओर से शहर में 15 करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए जा चुके हैं,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला हमीरपुर में जमीन इंतकाल के 2596 मामलों का सत्यापन

हमीरपुर 31 अक्तूबर। आम लोगों के जमीन से संबंधित मामलों, विशेषकर इंतकाल के मामलों के त्वरित निपटारे के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 30 और 31 अक्तूबर को आयोजित किए गए इंतकाल दिवस के दूसरे...
Translate »
error: Content is protected !!