भारत-पाक तनाव के बीच 7 मई को राज्यों में मॉक ड्रिल : हवाई हमले के सायरन समेत जानें और क्या होगा?

by
पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्‍तान के बीच बढ़े तनाव के बीच भारत सरकार ने देश में रक्षा तैयारियां को लेकर अहम कदम उठाए हैं। सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह ने राज्‍यों को सुरक्षा उपायों को लेकर अहम निर्देश जारी किया है।
बता दें भारत सरकार ने अपनी नागरिक सुरक्षा तैयारियों को बढ़ा दिया है और गृह मंत्रालय ने राज्यों को 7 मई को मॉक ड्रिल करने का आदेश जारी किया है। इन अभ्यासों का उद्देश्य हवाई हमले की चेतावनी प्रणाली के परिचालन पहलुओं को दुरुस्त करना और नागरिकों और छात्रों के नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण को बढ़ाना है ताकि किसी हमले की स्थिति में वे खुद को बेहतर तरीके से बचाकर सुरक्षित कर सकें।
गृह मंत्री ने सभी राज्यों को एयर रेड सायरन से संब‍ंबित मॉक ड्रिल करवाने का निर्देश जारी किया है।
7 मई को होने वाली मॉक ड्रिल को हवाई हमले की परिस्थितियों से जागरूक करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे नागरिक सुरक्षा प्रोटोकॉल का अभ्यास कर सकें।
राज्‍यों को अलर्ट करने के लिए हवाई हमले वाला सायरन लगाने का निर्देश दिया है। इन अभ्यासों में लोगों को तुरंत सुरक्षा के लिए सचेत करने में हवाई हमले के सायरन बजाना शामिल होगा।
इसके अलावा अभ्यास में शत्रुतापूर्ण हमले की स्थिति में नागरिकों और छात्रों को खुद को सुरक्षित करने का प्रशिक्षण देनें का आदेश दिया गया है। ताकि प्रतिकूल परिस्थितियों के दौरान खुद को प्रभावी ढंग से कैसे सुरक्षित रखा जाए ।
राज्‍यों के महत्‍वपूर्ण प्रतिष्‍ठानों और संयंत्रों का छिपाने का अभ्‍यास भी करवाया जाएगा
राज्‍यों को ब्लैकआउट रिहर्सल करवाने का भी आदेश दिया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवक की गोलियां मारकर हत्या : नकाबपोश युवक ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई और साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर हया फरार

गढ़शंकर, 28 मार्च : माहिलपुर शहर में चंडीगढ़ चौक पर एक बेकरी दुकान से समान लेने आये युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला कर हत्या कर दी और घटनास्थल से हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. दिव्या गुप्ता ने अनार का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

एएम नाथ। चंबा :  सदस्य, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग डॉ.दिव्या गुप्ता ने आज अपने चंबा प्रवास के दौरान उपायुक्त कार्यालय परिसर में पौधा रोपण किया। उन्होंने इस दौरान अनार का पौधा रोपित कर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिट्टे के तस्करों को महिला मंडल की सख्त चेतावनी : हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे के खिलाफ अब महिलाएं भी सक्रिय

लाहौल स्पीति  : हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे के खिलाफ अब महिलाएं भी सक्रिय हो गई हैं। खासकर चिट्टे के सेवन और युवाओं की मौतों को लेकर महिला मंडल अब अपने क्षेत्र में नशे...
article-image
पंजाब

डीएवी कॉलेज गढ़शंकर : बी.ए. चौथे समैस्टर का परिणाम शानदार

गढ़शंकर, 14 अक्तूबर : विश्वविद्यालय द्वारा घोषित किए परिणामों में डीएवी कॉलेज फार गर्ल्स गढ़शंकर का बी.ए. चौथे सेमेस्टर का परिणाम शानदार रहा। कॉलेज की छात्रा दिया पुत्री दविंदर सिंह ने 316 अंक प्राप्त...
Translate »
error: Content is protected !!