भारत विकास परिषद की बद्दी शाखा शीघ्र ही प्रयोगशाला का करेगी विस्तार

by

अभी तक पेशाब व खून के टेस्ट होते रहे

अब एक्सरे व ईसीजी की सुविधा मिलेगी,

2018 से बद्दी में कार्य कर रहे प्रयोगशाला,

समाज सेवक ने 25 लाख रुपये का सहयोग करने का दिया आश्वासन
अगर लोगों को सहयोग रहा तो जल्द ही सीटी स्कैन व अल्ट्रा साऊंड की सुविदा होगी शुरू

बद्दी, 9 फरवरी (तारा) ‘: भारत विकास परिषद की बद्दी शाखा की ओर से बद्दी में सस्ते दरों से खोली गई प्रयोगशाला का विस्तार करने का फैसला लिया है। परिषद जल्द ही यहां पर ईसीजी व एक्सरे की सुविधा शुरू करेगी। वहीं बद्दी के समाज सेवक रणेश राणा ने अपने जन्म दिन पर समाज सेवा में जुटी भारत विकास परिषद की बद्दी शाखा को आर्थिक रूप से सहयोग करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अगर यहां पर परिषद स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार करती है तो वह लोगों की सहयोग से 25 लाख रुपये की परिषद को मद्द करेंगे। जिससे रोगियों को बेहतर व सस्ती सुविधाएं घर द्वार पर मुहैया हो सके।
भारत विकास परिषद के बद्दी शाखा ने आम लोगों की सुविधा के लिए बद्दी के वार्ड नंबर एक में प्रयोगशाला पिछले 2018 से चालू है जो नो लोस नो प्रोफिट के आधार पर काम कर रही है। सैंकड़ों गरीब रोगी इस लैब से फायदा ले रहे है। रोगियों की संख्या को देखते हुए परिषद ने फैसला लिया है कि जल्द ही प्रयोगशाला का विस्तार करेगी। अभी तक खून व पेशाब के टेस्ट हो रहे है। अब एक्सरे व ईसीजी की सुविधा मुहैया कराएगी। इसके लिए परिषद की ओर से भी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। एक सप्ताह के भीतर इसे चालू करने का फैसला लिया गया है।
भारत विकास परिषद की बद्दी शाखा के अध्यक्ष रमन कौशल ने बताया कि तकनीशियन व चिकित्सक को नियुक्ति हो गई है। परिषद ने नई तकनीकी की मशीन को खरीदा है। रोगियों को एक्सरे व ईसीजी की रिपोर्ट को चिकित्सक के हस्ताक्षर कराने के बाद दी जाएगी। जो रोगी आने में असमर्थ होगा उसके लिए घर पर एक्सरे कराने की परिषद ने सुविधा मुहैया कराई है। अगर लोगों का सहयोग रहा तो परिषद जल्द ही सीटी स्कैन व अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी शुरू कर देगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

Uncategorized

Khám Phá Thế Giớ

thị trường bđs Trên nguồn nơi bắt đầu đại dương hết hình thức giải trí trực tuyến đã phổ thông cùng phát triển bạo gan mẽ cùng bạo gan mẽ, https://s666.com.ph/ nổi bật cũng...
Uncategorized

Khám Phá Thế Giớ

baccarat w88 Trong thời đại hợp lí phát triển bạo phổi cũng như ngay ngay bây giờ, câu hỏi tậu & đào bới những chương trình khuyến mại hấp dẫn đã trở phải trở...
Translate »
error: Content is protected !!