भारत सरकार गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर सरकारी कार्यक्रमों का आयोजन करे

by

वीआरएचएफ प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन के समक्ष मांग रखी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : ब्रिटिश रविदासिया हेरिटेज फाउंडेशन ( वीआरएचएफ ) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश बाघा, के नेतृत्व में इस संगठन के एक प्रतनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन से संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के आधिकारिक आयोजन की मांग की गई है।
इस प्रतिनिधि मंडल में भारतीय शाखा के राष्ट्रीय प्रधान राजेश बाघा पूर्व चेयरमैन पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग एवं उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी पंजाब और भारतीय शाखा के राष्ट्रीय महासचिव बलबीर राम रतन शामिल थे, जिंहोंने मंत्री जी को एक ज्ञापन भी सौंपा।
इस ज्ञापन में यह कहा गया कि
ब्रिटिश रविदासीय हेरिटेज फाउंडेशन, जो एक वैश्विक, गैर-राजनीतिक और सामाजिक संगठन है, गुरु रविदास जी की शिक्षाओं और उनके योगदान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान देने हेतु केंद्रीय सरकार के समक्ष कुछ प्रमुख सुझाव और मांगें रखती है ।
इस में प्रमुख माँग में कहा कि गुरु रविदास आराध जनम शताब्दी समारोह के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा एक राष्ट्रीय समिति का गठन किया जाए, जो वर्षभर चलने वाले सरकारी कार्यक्रमों का समन्वय करे। संगठन ने इस में अपना पूरा सहयोग देने की बात भी कही और भारत सहित विदेशों में भी कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया।
विदेश मंत्रालय को भारतीय दूतावासों व वाणिज्य दूतावासों को ऐसे आयोजन करने के लिए बोलना चाहिए। यह भी मांग की गई कि
गुरु रविदास जी की ऐतिहासिक तुगलकाबाद यात्रा को ध्यान में रखते हुए, उस क्षेत्र का नाम “बेगमपुरा” रखा जाए।
तुगलकाबाद स्थित जहांपनाह पार्क का नाम बदलकर “गुरु रविदास वाटिका” करने की मांग की गई।
पंजाब के आदमपुर हवाई अड्डे का नाम, गुरु रविदास जी के नाम पर रखने की मांग की गई। इसका वादा चुनावी प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किया गया था।
“गुरु रविदास केंद्रीय विश्वविद्यालय” की स्थापना की भी मांग रखी गई।
प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास जताया कि जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुरु नानक देव जी, गुरु तेग बहादुर जी और डॉ. भीमराव अंबेडकर को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया, वैसे ही गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती भी ऐतिहासिक रूप से मनाई जाएगी।
प्रतिनिधिमंडल ने इसी वर्ष के अंत में लंदन में उनके संगठन द्वारा आयोजित किए जा रहे ग्लोबल सम्मेलन में शामिल होने का न्योता भी दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहीद ए आजम सरदार भगत फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन सांसद तिवारी और पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरजीत सिंह राणा ने शिरकत की :

गढ़शंकर 19 नवंबर : ओलंपियन सरदार जरनैल सिंह स्टेडियम सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के मैदान में चल रहे 14वें वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन इस मौके पर लोकसभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब...
article-image
पंजाब

माघी मेले के लिए डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने गढ़शंकर से स्पेशल बसें भेजीं

गढ़शंकर :14 जनवरी: माघी के पावन मौके पर, पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर और गढ़शंकर के एमएलए जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने ऐतिहासिक माघी मेले के लिए गढ़शंकर से श्री मुक्तसर साहिब के लिए...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार जापान भेजेगी : सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 8 छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए

चंडीगढ़ : पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार शिक्षा के क्षेत्र में अहम कदम उठा रही है। प्रदेश सरकार छात्राओं की बेहतर शिक्षा के लिए उन्हें विदेश शैक्षणित टूर पर भेज...
Translate »
error: Content is protected !!