भारत हमारे खिलाफ युद्ध नहीं छेड़ेगा… डर गया पाकिस्तान, ट्रंप का नाम लेकर अब कह दी ये बात

by

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे पर भरोसा करता है कि भारत ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध नहीं छेड़ेगा।

विदेश कार्यालय (एफओ) के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में ट्रंप की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर कहा, ”हम अमेरिका के राष्ट्रपति की बातों को विश्वसनीय मानते हैं।”

ट्रंप ने क्या दावा किया

ट्रंप ने बुधवार को दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें फोन करके कहा था कि ”हम युद्ध नहीं करेंगे।” भारत किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप से लगातार इनकार करता रहा है। इससे पहले ट्रंप ने कई बार यह भी दावा किया है कि उनके हस्तक्षेप के कारण ही भारत और पाकिस्तान में संघर्ष विराम हुआ था। उन्होंने अपने इस दावे को दुनिया के कई मंचों पर दोहराया भी है।

पाकिस्तान को भारत पर शक

ट्रंप पर भरोसा जताने के बाद प्रवक्ता ने भारत के आश्वासन पर संदेह जताया। उन्होंने कहा, ”हम इस तरह के आश्वासन को संदेह की दृष्टि से देखते हैं, क्योंकि भारत की ओर से आने वाले आक्रामक बयानों में किसी तरह की नरमी नहीं आई है।” उन्होंने कहा, ”इसलिए, हमारे पास सतर्क रहने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।”

तालिबान पर भी बोला पाकिस्तान

प्रवक्ता ने कहा कि अफगानिस्तान के साथ पाकिस्तान की सीमा बंद है, क्योंकि उसने अफगान तालिबान शासन द्वारा कथित तौर पर आतंकवादी तत्वों को समर्थन दिए जाने के कारण सीमा को बंद कर दिया है और अफगानिस्तान के साथ सभी व्यापार को स्थगित कर दिया है। उन्होंने कहा, ”सीमा चौकियों को फिर से खोलने में देरी की जिम्मेदारी अफगान तालिबान शासन पर है।” उन्होंने कहा कि तालिबान को आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

अफगानिस्तान के मंत्री की भारत यात्रा पर यह कहा

अफगानिस्तान के व्यापार मंत्री की भारत यात्रा के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये दो संप्रभु देशों के बीच के घटनाक्रम हैं और ”अफगानिस्तान के साथ हमारे संबंध अपनी जरूरतों और सरोकारों पर निर्भर हैं, न कि किसी तीसरे पक्ष की भागीदारी पर।”

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खूब बिक रही है कोल्हापुरी चप्पल होशियारपुर नेचर फेस्ट-2024 में : कोल्हापुरी चप्पल की कीमत 450 से लेकर 3000 तक

होशियारपुर, 3 मार्च:  होशियारपुर नेचर फेस्ट-2024 दशहरा ग्राउंड में आकर्षक और मजबूत कोल्हापुरी चप्पलें हर किसी के आकर्षण का केंद्र हैं ।असली लेदर से निर्मित और चप्पलों की शिल्प कौशल कोल्हापुरी चप्पलों की सुंदरता...
article-image
पंजाब

ज़िला भाषा दफ़्तर होशियारपुर ने करवाए ज़िला स्तरीय शानदार कविता गायन और साहित्य सृजन प्रतियोगिताएं

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस के मार्गदर्शन, भाषा विभाग पंजाब के निदेशक जसवंत सिंह ज़फ़र के दिशा-निर्देश और ज़िला भाषा अधिकारी होशियारपुर जसप्रीत कौर की अगुवाई में पंजाबी भाषा और संस्कृति...
article-image
पंजाब

युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला की समाप्त : मृतक ने अपनी मंगेतर, जिसे उसने लाखों रुपए खर्च करके विदेश भेजा था

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : थाना माहिलपुर से प्राप्त जानकारी मुताबिक एक युवक ने अपनी मंगेतर, जिसे उसने 26-27 लाख रुपए खर्च करके कनाडा भेजा परंतु मंगेतर द्वारा उसे विदेश न बुलाए जाने पर जहरीला पदार्थ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज संस्थानों में रिक्त पदों के लिए उपचुनाव 29 सितम्बर को

रोहित भदसाली।  ऊना, 31 अगस्त। ऊना जिले में पंचायती राज संस्थानों में किन्हीं आकस्मिक कारणों से रिक्त हुए प्रधान, उप प्रधान व पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के लिए उप चुनाव करवाए जाएंगे। सहायक...
Translate »
error: Content is protected !!