भारी बारिश-भूस्खलन : डीसी जतिन लाल ने लिया जायजा, प्रभावित परिवारों को दी फौरी राहत, बहाली कार्यों में तेजी के निर्देश

by
रोहित जसवाल। बंगाणा, 3 सितम्बर :  उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने मंगलवार को उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत थड़ा के गांव गिओड़ का दौरा कर भारी बारिश और भूस्खलन से हुए नुक़सान का मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, नायब तहसीलदार बलविंदर सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
डीसी ने प्रभावित परिवारों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन हर कदम पर उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि राहत व सहायता में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
प्रशासन ने मौके पर ही तत्परता दिखाते हुए तीन प्रभावित परिवारों को 10-10 हज़ार रुपये की फौरी राहत प्रदान की। उपायुक्त ने बताया कि आगे राहत मैन्युअल के अनुसार और मदद दी जाएगी।
लगातार बारिश से गिओड़ गांव में तीन मकानों को नुक़सान पहुंचा है और एक पहाड़ी ढलान भी खिसक गई है। स्थिति को गंभीर मानते हुए प्रशासन ने एहतियातन 12 अन्य मकानों को खाली करवाया है।
उपायुक्त ने एसडीएम बंगाणा को प्रभावित परिवारों के लिए सुरक्षित ठहराव व राहत प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात से हुए नुक़सान की भरपाई और बहाली कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मंडियाला एलपीजी ब्लास्ट : मृतकों की संख्या 7, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश….- डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने पीड़ित परिवारों को दिलाया मुआवज़े का आश्वासन

गैस चोरी रोकथाम और अवैध वाहन पार्किंग नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय कमेटियां गठित,  राहत कार्यों के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में विशेष रिलीफ कमेटी गठित जिला प्रशासन हादसे के पीड़ितों को न्याय और सहायता...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिवसेना हिंदुस्तान की शकक्ती मंदिर होशियारपुर में हुई विशेष बैठक

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  :   शिवसेना हिंदुस्तान की शकक्ती मंदिर होशियारपुर में उपाध्यक्ष पंजाब राजेंद्र राणा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें विशेष रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण शर्मा हिंदू महासभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीटन की कोमल ने अमेरिका की मिसीसिप्पी युनीर्वसिटी में पीएचडी के लिए प्राप्त की सौ प्रतिशत सकोलरशिप

भारत में से आनलाईन इंटरव्यू में सिर्फ कोमल को मिली सौ प्रतिशत सकोलरशिप गढ़शंकर:हिमाचल प्रदेश के गांव बीटन की प्रतिभाशाली छात्रा कोमल बीटन ने अमेरिका के मिसीसिप्पी मैडीकल यूनीर्वसिटी में पीएचडी करने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू पहुंचे मंडी, नए कोर्ट परिसर के शिलान्यास समारोह में होंगे शामिल

मंडी, 14 मार्च।  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आज देर सायं मंडी प्रवास पर पहुंचे। वे रविवार 15 मार्च को मंडी के नए न्यायिक परिसर के शिलान्यास समारोह में भाग लेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!