भाषा अध्यापकों के 3 पदों के लिए काउंसलिंग 16 मार्च को

by

ऊना 8 मार्च: प्रारंभिक शिक्षा विभाग में भाषा अध्यापकों के 3 पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे, जिनमें एससी की बीपीएल श्रेणी के लिए एक पद 31.12.2008 बैच, एसटी की अनारक्षित श्रेणी के लिए एक पद 31.12.2008 तथा ओबीसी की बीपीएल श्रेणी में 31.12.2010 बैच शामिल है। इन पदों के लिए काउंसलिंग 16 मार्च को प्रातः 10 बजे उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना के कार्यालय में निर्धारित की गई। जिला ऊना के समस्त रोजगार कार्यालयों के द्वारा जिन पात्र अभ्यार्थियों के नाम प्रायोजित किए गए है उन्हें कॉल लैटर भेज दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त अगर किसी पात्र अभ्यार्थी का नाम रोजगार कार्यालय द्वारा प्रायोजित नहीं किया गया है तथा वह 3 जनवरी 2022 को इन पदों की शैक्षणिक योग्यता वर्तमान में प्रचलित आरएंडपी रूल्स के अनुसार पूर्ण करता है। वह निर्धारित तिथि को काउंसलिंग में भाग ले सकता है। बायोडाटा फॉर्म तथा आरएंडपी रूल्स कार्यालय की वेबसाइट www.ddeeuna.in पर उपलब्ध है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

24 वर्षीय युवक 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ पुलिस ने दबोचा

एएम नाथ । नगरोटा बागवां :  पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पंजाब के एक युवक को भारी मात्रा में चिट्टे (हेरोइन) के साथ रंगे हाथों दबोचा है।आरोपी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद परवाणू के प्रतिनिधिमण्डल ने अध्यक्षा निशा शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से भेंट कर बधाई दी

परवाणू : नगर परिषद परवाणू, जिला सोलन के एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज यहां अध्यक्षा निशा शर्मा के नेतृत्व मंे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्हंे प्रदेश के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जन समस्याओं के समयबद्ध निवारण और लोगों को आधारभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध – डॉ. शांडिल

चायल क्षेत्र में विद्युत उपकेन्द्र के निर्माण पर व्यय किए जा रहे 06 करोड़ रुपए चायल में जन समस्याएं निपटाने के लिए विशेष बैठक आयोजित एएम नाथ। सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नंगल गैस लीक मामले में जाने कब क्या हुया : 27 से अधिक बच्चों को सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को भेजा घर, एक बच्चे को पीजीआई रैफर किया था वह भी ठीक हो कर घर वापिस

कैबनिट मंत्री हरजोत बैंस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का लिया जायजा और प्रशासन को किस फैक्टरी की गैस और कौन सी गैस लीक हुई.. पूरे मामले की जांच के दिए निर्देश कैबनिट...
Translate »
error: Content is protected !!