भूख हड़ताल खत्म करें डल्लेवाल – सुनील जाखड़ ने किसान आंदोलन के राजनीतिकरण का लगाया आरोप

by
चंडीगढ़ : जाब बीजेपी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पिछले 28 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा  के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से अपील की है कि वे इस अनशन को खत्म करें. जाखड़ ने आंदोलन में शामिल किसान नेताओं और राजनेताओं को आंदोलन को व्यक्तिगत लाभ के लिए इस्तेमाल करने के लिए आलोचना की और चेतावनी दी कि इस तरह के प्रदर्शन गंभीर समस्या पैदा कर सकते हैं।
सुनील जाखड़ ने पंचकुला में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘पिछले 10 दिनों में कई नेताओं ने डल्लेवाल से खनौरी बॉर्डर पर मुलाकात की और तस्वीरें खिंचवाईं, लेकिन कोई भी उन्हें भूख हड़ताल खत्म करने के लिए नहीं कह रहा. किसी को उनकी जान की फिक्र नहीं है.’ जाखड़ ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई है. जाखड़ ने डल्लेवाल से भूख हड़ताल खत्म करने को कहा है और अन्य नेताओं से भी उन्हें मनाने की अपील की है.
               जाखड़ ने कहा कि एक किसान समूह ने तीन कृषि कानूनों को रद्द करवा लिया और अब दूसरा समूह न्यूनतम समर्थन मूल्य  की गारंटी चाहता है।  जाखड़ ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने यह स्पष्ट किया था कि किसान अपनी शिकायतों को सीधे कोर्ट में रख सकते हैं. बीजेपी नेता ने संसद की स्थायी समिति की हाल ही में आई रिपोर्ट का भी हवाला दिया, जिसमें फसलों के लिए कानूनी रूप से गारंटीकृत न्यूनतम समर्थन मूल्य  की मांग की गई थी।
डल्लेवाल से की है ये अपील  :  बीजेपी नेता ने कहा, ‘मैं डल्लेवाल से अपील करता हूं कि उनकी जिंदगी कीमती है और उन्हें अपनी भूख हड़ताल खत्म करनी चाहिए. राजनीतिकरण करने के बजाय, भूख हड़ताल खत्म करने पर ध्यान केंद्रित करें. मैंने सुना है कि SKM मंगलवार को उनके लिए मोमबत्ती मार्च आयोजित करने की योजना बना रहा है. अगर वह जीवित हैं तो उनके लिए मोमबत्ती मार्च क्यों? क्या नेता केवल राजनीतिक फायदे के लिए खनौरी जा रहे हैं?’
किसान यूनियनों का भी किया जिक्र  :  इस दौरान जाखड़ ने किसान यूनियनों में विभाजन का भी जिक्र किया, जिसमें शंभू और खनौरी बॉर्डरों के नेताओं के बीच हालिया बैठकों में मतभेदों को उजागर किया गया था. उन्होंने नेताओं जैसे बलबीर सिंह राजेवाल, जोगिंदर सिंह उग्रहान और सरवन सिंह पांडे से अपील की कि वे अपने वैचारिक मतभेदों को भुलाकर डल्लेवाल से उनकी भूख हड़ताल खत्म करने की अपील करें.  जाखड़ ने चेतावनी दी कि अगर भूख हड़ताल जारी रही तो इसका परिणाम गंभीर हो सकता है. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही यह बात कही है कि पंजाब में अस्थिर करने वाली ताकतें पनप रही हैं. हम हाल के दिनों में ग्रेनेड हमलों में वृद्धि देख चुके हैं. ये घटनाएं शायद पंजाब में अशांति फैलाने के लिए ISI के प्रयासों से जुड़ी हो सकती हैं.
सीएम भगवंत मान से की ये अपील :  उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा, ‘राज्य एक आपातकालीन स्थिति का सामना कर रहा है, फिर भी मुख्यमंत्री ऑस्ट्रेलिया यात्रा की योजना बना रहे हैं? उनकी प्राथमिकता किसान मुद्दों को सुलझाना होना चाहिए.लेकिन वो इसपर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
एमएसपी गारंटी पर क्या बोले :  एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी पर जाखड़ ने संदेह जताते हुए कहा कि यह पंजाब के किसानों को फायदा नहीं पहुंचाएगा. उन्होंने कहा, ‘अगर पंजाब के मुख्यमंत्री 24 फसलों के लिए MSP देना चाहते हैं तो उन्हें हरियाणा के मॉडल को देखना चाहिए, जहां मुख्यमंत्री ने विभिन्न फसलों के लिए MSP की घोषणा की है।   वहीं, जाखड़ की इस टिप्पणी पर SKM के समन्वयक सरवन सिंह पांडे ने बीजेपी पर इस भूख हड़ताल का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया. उन्होंने सुझाव दिया कि पंजाब बीजेपी नेतृत्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किसानों की चिंताओं को जाहिर करना चाहिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुराग ठाकुर सर्वसम्मति से बने हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष

एएम नाथ। शिमला : पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर को रविवार को सर्वसम्मति से हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ (HPOA) का नया अध्यक्ष चुना गया। यह निर्णय संघ की वार्षिक आम बैठक के दौरान लिया गया, जिसमें राज्य...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज माहिलपुर : पराली प्रबंधन के लिए जागरूकता शिविर लगाया

माहिलपुर – पराली प्रबंधन के लिए कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल होशियारपुर द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत करते हुए प्रिं डॉ जसपाल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सिस इंडिया लिमिटेड में भरें जाएंगे 150 पद

ऊना: 22 जुलाई: मैसर्ज़ सिस इंडिया लिमिटेड बिलासपुर द्वारा पुरूष वर्ग में सुरक्षा कर्मियों और सुपरवाईज़र के 150 पद भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि ये...
article-image
पंजाब

सरकारी मिडल स्कूल कितना में वन महोत्सव मनाया

गढ़शंकर : 16 जुलाई: शहीद सरवन दास सरकारी मिडल स्कूल कितना में स्कूल प्रभारी हरदीप कुमार के नेतृत्व में पौधे लगाकर वन महोत्सव मनाया गया। इस मौके स्कूल प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन श्री सतनाम...
Translate »
error: Content is protected !!