भूस्खलन की प्रभावी रोकथाम के लिए वन मंडल डलहौजी ने की पहल : जन सहयोग से वदाह की 2500 कलमें रोपित–रजनीश महाजन

by
स्थानीय निवासियों एवं अधिकारियों और स्कूली बच्चों ने किया सहयोग
चंबा, 7 अगस्त :   वन मंडल अधिकारी डलहौजी रजनीश महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि वन परिक्षेत्र भटियात के तहत विभाग की पहल पर मोतला गाँव एवं नाले के आसपास भारी भूस्खलन से क्षतिग्रस्त क्षेत्र की प्रभावी रोकथाम के लिए आज जन सहयोग से वदाह ( सैलिक्स) की 2500 कलमों को रोपित किया।
उन्होंने बताया कि इस दौरान ग्राम पंचायत मोतला,विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारी सहित स्थानीय स्कूल के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।
रजनीश महाजन ने इस दौरान उपस्थित पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों स्थानीय निवासियों एवं स्कूली विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया और बताया कि भूस्खलन की प्रभावी रोकथाम के लिए बाँस, शीशम, बद आदि प्रजातियाँ अधिक प्रभावी मानी जाती हैं। नमी वाले क्षेत्र मे ऐसी प्रजातियों को रोपित किया जाना चाहिए ताकि भूस्खलन को रोका जा सकें।
इस दौरान तहसीलदार सिहुंता सुरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग अनिल ठाकुर, सहायक अरण्यपाल डलहौजी रवि गुलेरिया, वन परीक्षेत्र अधिकारी भटियात संजीव कुमार, पुलिस उपनिरीक्षक संतराम, राजकीय माध्यमिक पाठशाला मोतला के अध्यापक और विद्यार्थी व मोतला पंचायत के जनप्रतिनिधियों सहित स्थानीय लोग शामिल रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज : आरक्षण रोस्टर 31 मार्च तक जमा कराने के निर्देश

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में प्रस्तावित पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सरकार ने सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश जारी किए हैं...
article-image
पंजाब , समाचार

अंतरराज्यीय हथियारों की तस्करी करने वाले माड्यूल का पर्दाफाश : मैगज़ीन और गोला बारूद सहित .32 बोर के छह अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद

अमृतसर : स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल अमृतसर ने अंतरराज्यीय हथियारों की तस्करी करने वाले माड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस अभियान में विदेशी मूल के आतंकवादी लखबीर उर्फ लंडा के दो साथियों को गिरफ़्तार...
हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर ने होम आइसोलेशन में रह रहे परिवारों को वितरित किए फल व सब्जियां

ग्रामीण विकास मंत्री फोन पर प्रतिदिन 50 कोरोना संक्रमितों से ले रहे अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की फीडबैक ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

लोगों ने अजगर की पूंछ पकड़कर जोर-जोर से हिलाया : नीलगाय के बछड़े को बचाने के लिए

रोहित भदसाली।  ऊना : सोशल मीडिया पर एक खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले का है। यहां दो लोग एक नीलगाय के बछड़े को बचाने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!