भूस्खलन प्रभावित परिवारों का जाना उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कुशलक्षेम : समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

by
चंबा, 27 जुलाई ;  उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज चंबा शहर के कश्मीरी मोहल्ला से भूस्खलन प्रभावित पांच परिवारों के सदस्यों के साथ जनजातीय सराय भवन में भेंट करके उनका कुशलक्षेम
जाना।
उपायुक्त ने प्रभावित परिवार के सदस्यों को हर संभव सहायता का भरोसा देते हुए उन्हें पेश आ रही विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान को लेकर एसडीएम चंबा और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं ।
गौरतलब है कि गत दिनों भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से इन परिवारों के घर खतरे की जद में आ गए थे। लोगों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने इन परिवारों को जनजातीय सराय भवन में रहने की व्यवस्था की है ।
इसके पश्चात अपूर्व देवगन ने ज़िला मुख्यालय के समीप लगते बालू कस्बे में जनजातीय भवन का निरीक्षण भी किया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भवन का समुचित उपयोग सुनिश्चित बनाने को लेकर मरम्मत एवं रखरखाव कार्यों के लिए जल्द प्राक्कलन तैयार किया जाए ताकि मामले को अनुमोदन के लिए संबंधित विभाग को प्रेषित किया जा सके । इस अवसर पर एसडीएम चंबा अरुण शर्मा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भव्य-दिव्य होगा राज्य स्तरीय हरोली उत्सव : 27, 28, 29 अप्रैल को सांस्कृतिक संध्याएं, माहभर चलेगा ट्रेड फेयर

उपायुक्त ने तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली रोहित जसवाल : ऊना, 3 फरवरी। लंबे इंतजार के बाद, राज्य स्तरीय हरोली उत्सव एक बार फिर अपनी पूरी भव्यता के साथ आयोजित होने जा...
हिमाचल प्रदेश

ऊना की ड्रेनेज व्यवस्था सुधारने के लिए सरकार ने जारी किए 22 करोड़ः सत्ती

सतपाल सत्ती ने गृह निर्माण के लिए वितरित की 33 लाख रुपए की आर्थिक सहायता ऊना 30 मार्च: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने आज ऊना विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रक्कड़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटेड को सशक्त करने के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) को सशक्त बनाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निराश्रित बच्चों की शिक्षा और देखभाल सरकार की प्राथमिकता: कमलेश ठाकुर

राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा – प्रदेश के निराश्रित बच्चे अब ‘चिल्ड्रेन ऑफ स्टेट’ हैं और उनकी शिक्षा व देखभाल प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी होने के नाते सरकार की प्राथमिकता है। देश में अनाथ बच्चों...
Translate »
error: Content is protected !!