भोरंज में बडे़ धूमधाम के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

by
एएम नाथ।  भोरंज 26 जनवरी। 77 वें गणतंत्र दिवस का उपमंडल स्तरीय समारोह आदर्श माध्यमिक पाठशाला भोरंज के मैदान में बडे़ धूमधाम व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस व एनसीसी की टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक परेड की सलामी ली।
इस अवसर पर सभी उपमंडलवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया था और हमारे देश भारत को गणतंत्र देश का दर्जा प्राप्त हुआ।
उन्होंने कहा कि आज के दिन हमें देश को गुलामी की जंजीरों से आज़ाद करने के लिए देश और प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान बनाने वाले महापुरुषों को भी नमन करना चाहिए। तहसीलदार ने कहा कि आजादी के बाद भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास किया है। हमारे देश में हर 30-40 किलोमीटर के बाद भाषा, खान-पान, वेश-भूषा और भिन्न-भिन्न बोलियों के बावजूद भी हमारे देश को विविधता में एकता के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब हम खाद्यानों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहते थे, लेकिन आजादी के बाद प्रत्येक क्षेत्र में भारत ने अपनी अलग पहचान बनाई है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने भूतपूर्व सैनिकों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचरियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में भोरंज के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं व पुलिस जवानों ने भाषण, देशभक्ति गीत व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस मौके पर नायब तहसीलदार रवि कुमार, जाहू के नायब तहसीलदार कश्मीर खान, भोरंज के थाना प्रभारी प्रशांत ठाकुर, तहसील कल्याण अधिकारी बलदेव तोमर और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी के दूरदराज क्षेत्रों में वायु सेना के हेलीकॉप्टर से पहुंचाई गई राशन-दवाइयों की खेप लोगों ने सीएम का जताया आभार

मंडी 24 अगस्त। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुरूप मंडी जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को वायु सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से मंडी जिले के दूरदराज क्षेत्रों में राशन समेत अन्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

करोड़ो लूटे 13 फार्मा कंपनियों से और लिए महंगे गिफ्ट : किस ड्रग कंट्रोलर ने कर दिया बड़ा खेल..जानिए कौन !!

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सुरक्षा व विनियमन विभाग के असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर निशांत सरीन का भ्रष्टाचार जाल आखिरकार ईडी  की गिरफ्त में आ गया है। ईडी सरीन को आय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनता इन्हें कभी माफ़ नहीं करेगी , बिकने वाले हिमाचल प्रदेश के इतिहास में हमेशा बिकाऊ ही कहलाएँगे : कांग्रेस

एएम नाथ। शिमला : कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं व मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर और मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा है कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के आधिकारिक प्रत्याशी के विरुद्ध वोट डालने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी के समीप तलवाड़ा बायपास में खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे : हिमाचल को खालिस्तान बनाए जाने की धमकी भी दीवार पर लिखी

चिन्तपूर्णी : धर्मशाला के बाद अब उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी के समीप तलवाड़ा बायपास में खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे गए। साथ ही हिमाचल को खालिस्तान बनाए जाने की धमकी...
Translate »
error: Content is protected !!