भौंई प्राथमिक पाठशाला को केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय का दर्जा मिलने पर ग्रामीणों में खुशी

by

भौंई के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक कदम: आदर्श युवक मंडल ने जताया आभार

मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और विधायक का ग्रामीणों ने किया धन्यवाद

एएम नाथ। भौंई (ठेहड़ा), चंबा : ग्राम पंचायत बसोधन के अंतर्गत आने वाले भौंई क्षेत्र के लिए खुशी की खबर है। राजकीय उप-केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला भौंई को केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला का दर्जा मिलने पर समस्त ग्रामवासियों एवं आदर्श युवक मंडल भौंई (ठेहड़ा) ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार और संबंधित जनप्रतिनिधियों का आभार जताया है।
आदर्श युवक मंडल भौंई के अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि विद्यालय का दर्जा बढ़ाने की मांग क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण मांगों में शामिल थी। इस मांग के पूरा होने से क्षेत्र में शिक्षा के विकास को नई दिशा मिलेगी और बच्चों के बेहतर शैक्षणिक भविष्य की उम्मीदें मजबूत होंगी।
उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर तथा क्षेत्र के विधायक नीरज नैयर का हृदय से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सरकार और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण मांग पूरी हुई है, जो बच्चों के भविष्य के लिए सकारात्मक कदम साबित होगी।
प्रवीण कुमार ने उम्मीद जताई कि केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला का दर्जा मिलने से विद्यालय में शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार का मार्ग प्रशस्त होगा। इससे क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा के अवसर मिलेंगे और अभिभावकों का भरोसा भी मजबूत होगा।
उन्होंने इस मांग को पूरा करने की दिशा में सहयोग देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और अन्य सहयोगियों का भी आभार व्यक्त किया।
आदर्श युवक मंडल एवं समस्त ग्रामवासियों ने कहा कि यह उपलब्धि केवल विद्यालय के दर्जे में वृद्धि तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्र के बच्चों के सपनों, बेहतर भविष्य और शिक्षा के प्रति सामूहिक प्रयासों की जीत है। ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शिमला नगर निगम के वार्डों की पुर्नसीमांकन प्रस्तावना की जारी

शिमला, 10 फरवरी : उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने शिमला नगर निगम के वार्डों की पुर्नसीमांकन की प्रस्तावना जारी करते हुए बताया कि नगर निगम शिमला के आम चुनाव की प्रक्रिया के अंतर्गत राज्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विभिन्न जागरूकता गतिविधियों द्वारा चिट्टा मुक्क्त समाज का दिया जाएगा सन्देश : अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा

26 जून को मनाया जाएगा एंटी चिट्टा दिवस एएम नाथ। चम्बा : प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार आगामी 26 जून को जिला भर में “एंटी चिट्टा दिवस” मनाया जाएगा। इस दौरान जिला, उपमंडल तथा पंचायत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय शोक के बीच विदेश गए राहुल गांधी तो बीजेपी ने बोला हमला

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के राजकीय अंतिम संस्कार को लेकर विवाद अभी भी जारी है। भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र के खिलाफ कांग्रेस के उन आरोपों को बेबुनियाद करार दिया कि अंत्येष्टि के दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी में गरजे भाजयुमो प्रदेश महामंत्री सुशील कदशोली : युवाओं से किया ‘विकसित भारत’ के लिए मतदान का

बद्दी, 25 जनवरी (तारा) : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को औद्योगिक नगरी बद्दी में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा एक भव्य प्रेस वार्ता और युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया...
Translate »
error: Content is protected !!