मंडलायुक्त कांगड़ा ए. शाइनामोल की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित : व्यावहारिक बारिकियों से करवाया अवगत, राजस्व न्यायालय संचालन के भी दिए टिप्स

by

चंबा, 30 सितम्बर : मंडलायुक्त काँगड़ा ए. शाइनामोल की अध्यक्षता में आज बचत भवन चंबा में जिला के राजस्व अधिकारियों की कार्य कुशलता बढ़ाने और राजस्व न्यायालय प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस दौरान उपायुक्त चंबा अपूर्व देवगन भी उपस्थित रहे।
कार्यशाला में उपमंडल अधिकारियों, तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों को राजस्व न्यायालयों के विधिपूर्ण संचालन हेतु मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण दिया गया।
मंडलायुक्त काँगड़ा ने कार्यशाला में जानकारी देते हुए कहा कि प्रशिक्षण का ध्येय राजस्व मामलों को त्वरित एवं विधिपूर्ण तरीके से निपटाना है जिससे कि जमीनी विवादों को समयबद्ध तरीके से सुलझाया जा सके।
उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी मामलों के त्वरित निपटान के लिए सभी राजस्व अधिकारियों को राजस्व न्यायालय प्रक्रिया की पूर्ण जानकारी होना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने इस दौरान अधिकारियों को राजस्व न्यायालय प्रक्रिया और इसके साथ ही मामलों के निपटारे में आ रही दिक्कतों को हल करने के लिए भी राजस्व अधिकारियों को टिप्स दिए गए।
कार्यशाला में उपायुक्त अपूर्व देवगन ने राजस्व अधिकारियों को कार्यकारी दंडाधिकारी की कार्यप्रणाली इत्यादि मामलों को विधिपूर्ण तरीके से निपटने की विस्तृत जानकारी दी।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, उपमंडल अधिकारी चुराह जोगिंदर पटियाल, स्ट्रैटेजिक हेड कोर्ड श्वेता देवगन ने राजस्व अधिकारियों को धारा 118, निशानदेही, भूमि विभाजन, अवैध कब्जों व इंतकाल की जानकारी दी।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त मंडलायुक्त रामप्रसाद शर्मा, विभिन्न उपमंडलों के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) तथा तहसीलदार व नायब तहसीलदार व उनके रीडर उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

Uncategorized

Khám Phá Thế Giớ

sex cực hay Trang web https://choigamebai.org/ mang mang đến 1 loài các người game show trực đường phổ biến & say mê, chỗ người dùng mang khả năng tìm thấy hồ hết game show...
Uncategorized

Dự đoán số lầ

Dự đoán số lần phạt góc trận Sunderland và Leeds United tại website tylekeonhacai.futbol là một trong những dự báo thể thao được quan tâm hàng đầu trong cộng đồng yêu bóng đá. Với...
article-image
Uncategorized

रैलियां दो- एक जिला, क्या पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी खत्म नहीं कर पा रहा हाईकमान?

चंडीगढ़ :  लुधियाना (पश्चिम) में उपचुनाव आने वाले दिनों में होने जा रहा है. यहां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर होने के आसार हैं. वहीं कांग्रेस ने 2027 में होने...
Uncategorized

kubet bị sập – Khá

kubet bị sập kubet bị sập là băn khoăn đến mua chọn lý tưởng mang lại nhiều ai mê mẩn tham da trải nghiệm vui đùa với giải trí đùa ngay nhiều dạng với...
Translate »
error: Content is protected !!