मंडी जिला चुनावो में कई तरह से महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का यह गृह जिला, द्रंग वालो के लिए कौल सिंह ठाकुर मुख्यमंत्री मजबूत दावेदार

by

मंडी: मंडी जिला इन विधानसभा चुनावो में कई तरह से महत्वपूर्ण बन चुका है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का यह गृह जिला है। इसी जिला में कांग्रेस के दिग्गज कौल सिंह ठाकुर कांग्रेस पार्टी से मुख्यमंत्री पद के मजबूत दावेदार है। जिले की द्रंग सीट से चुनावी मैदान में है।
जिससे मंडी जिले के दो हलके सीधे तौर पर मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल हो चुके हैं। सराज के लोगों पर तो जयराम ठाकुर ने रिवाज बदलने की जिम्मेदारी डाल दी है। कौल सिंह के निर्वाचन क्षेत्र द्रंग में भी उनके समर्थक यही प्रचार कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री की कोल सिंह ठाकुर की दौड़ में आगे चल रहे हैं। मुखमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश में चुनाव प्रचार में व्यस्त होने के बावजूद सराज में कार्यकर्ताओं के संपर्क में रहते है और फीडबैक लेते ही कौन क्या कर रहा कहा कहा है। भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद मंडी जिला में ही बचाकर रखने का फैक्टर सराज में अहम भूमिका अदा कर रहा है। कांग्रेस उम्मीदवार चेतराम ने प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की मौजूदगी में नामांकन किया था अब कितनी टक्कर जयराम को दे सकते है यह देखने के लिए इंतजार करना होगा
द्रंग वालो के लिए भी मुख्यमंत्री का देख रहे सपना : कौल सिंह ठाकुर ने लंबे समय से द्रंग हलके का परचम विधानसभा में उठा रखा है। द्रंग के मतदाता उन्हें विजयी एक बार जीत दिलाकर अपने इलाके से मुख्यमंत्री बनाने का सपना देख रहे है। कोल सिंह ठाकुर अपनी पार्टी में सीनियर नेता हैं और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रहने के इलावा मंत्री भी प्रदेश सरकारों में रह चुके है। भाजपा ने द्रंग में विधायक जवाहर ठाकुर का टिकट काटकर पूर्णचंद ठाकुर को दिया। जिसके विरोध में भाजपा समर्थित कई लोगों और पंचायत प्रधानों ने पार्टी छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो गए है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

210 करोड़ रुपये की ठगी- दुबई में छिपा है नवाब : मंडी पुलिस की सटीक जांच से ED आरोपी के गिरेबां तक पहुंची

रोहित जस्वाल/ एएम नाथ।  मंडी :   हिमाचल प्रदेश की मंडी जिले में शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से 210 करोड़ रुपये की ठगी हुई थी. मंडी पुलिस ने इस मामले में...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन, चिट्टा और पीपल तथा बड़ जैसे बड़े पेड़ों की कटान व तस्करी पर डिप्टी सीएम के कड़े तेवर : 3 प्रमुख समस्याओं से जिले को पूरी तरह मुक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित करने की डिप्टी सीएम की प्रशासन को कड़ी हिदायत

ऊना में हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के कार्यालय का उप मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन रोहित जसवाल। ऊना, 13 दिसंबर. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना जिले के रामपुर में हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव में देरी के मामले में राज्यपाल ने पूछा- आखिर प्रदेश में बड़ा कौन मंत्री या अधिकारी?

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों में देरी को लेकर सरकार, प्रशासन और राज्य चुनाव आयोग के बीच खींचतान तेज हो गई है। मामला अब राजभवन तक पहुंच चुका...
Translate »
error: Content is protected !!