मंडी जिला में 3 लाख 25 हजार 134 राशन कार्डधारक : 11 लाख 11 हजार 621 लोग हो रहे लाभान्वित: अपूर्व देवगन

by
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में 4.69 लाख लोग चयनित
मंडी, 15 जुलाई। मंडी जिला में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 837 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से कुल 3 लाख 25 हजार 134 राशन कार्डधारकों को खाद्यान्नों का आबंटन किया जा रहा है, जिससे जिला की 11 लाख 11 हजार 621 लोग लाभान्वित हो रहे हैं। यह जानकारी उपायुक्त अपूर्व देवगन ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी ।
उन्होंने बताया कि राशन कार्डधारकों को फोर्टीफाइड पीडीएस चावल, आटा, खाद्य तेल व नमक जिसमें आयरन, फोलिक एसिड व बी-12 सम्मिलित हैं, का वितरण किया जा रहा है ताकि कोई भी व्यक्ति कुपोषण का शिकार न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा संभावित क्षेत्रों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत दी जाने वाली आवश्यक खाद्य सामग्री का पर्याप्त भंडारण कर लें ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में इन क्षेत्रों में खाद्यान्न की कमी न रहे।
अपूर्व देवगन ने बताया कि दिसम्बर, 2023 से जून, 2024 तक विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत 2,87,011 क्विंटल आटा, 1,72,050 क्विंटल पीडीएस चावल, 45,916 क्विंटल दालें, 37,603 क्विंटल चीनी, 31,88,874 लीटर खाद्य तेल एवं 13,034 क्विंटल नमक तथा 7,78,404 एलपीजी सिलेंडर राशन कार्डधारकों को वितरित किये गए।
उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंडी द्वारा 4119 निरीक्षण के कार्य किये गये। जबकि विभिन्न उचित मूल्य की दुकानों, थोक गोदामों से कुल 3,61,129 रुपये का जुर्माना वसूला गया। फल व सब्जी विक्रेताओं द्वारा की गई अनियमितताओं तथा प्रतिबन्धित पालीथीन बैग जब्त कर 32539 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
उन्होंने बताया कि दिसम्बर 2023 से जून, 2024 तक की 13 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए जिस पर अभी कार्यवाही की जा रही है। इसके अतिरिक्त उपभोक्ताओं को अच्छी गुणवत्ता के खाद्यान्न उपलब्ध हो सके, इसके लिए कुल 135 खाद्यान्नों के सैंपल लिए गये। जिनमें से 107 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है प्राप्त रिपोर्ट में से सभी 107 सैंपल पास हुए हैं।
अपूर्व देवगन ने बताया कि मंडी जिला में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत 4 लाख 69 हजार 485 लाभार्थियों का चयन किया जा चुका है। उन्होंने अधिकारियों को लाभार्थियों को योजना का पूरा लाभ पहुंचाने की व्यवस्था को मजबूती देने के साथ ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत आने वाले पात्र लाभार्थियों के चयन बारे समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त उचित मूल्य की दुकानों के आवंटन के संबंध में भी चर्चा की गई।
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि जिला मंडी में राशन कार्ड के साथ 99.98 प्रतिशत आधार सीडिंग, 96 प्रतिशत मोबाईल नम्बर सीडिंग व 82 प्रतिशत ई-केवाईसी का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। उन्होंने ई-केवाईसी में भी शत-प्रतिशत के लिए प्रयासों में और तेजी को कहा। जिन लोगों की ई-केवाईसी नहीं हुई है वे नजदीक की उचित मूल्य की दुकान में जाकर शीघ्र अपनी ई-केवाईसी करवाएं। जिला नियंत्रक कार्यालय में भी लोगों की ई-केवाईसी की जा रही है। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति कार्यालय में आकर उनसे सम्पर्क कर अपनी ई-केवाईसी करवा सकता है।
बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विजय सिंह हमलाल, प्रबंधक भारतीय खाद्य निगम छेंरिग वांग सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में सौर ऊर्जा क्रांति का अगुआ बना ऊना जिला : प्रदेश 2026 तक देश का पहला हरित ऊर्जा राज्य बनने के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में तेजी से अग्रसर – मुख्यमंत्री सुक्खू

रोहित भदसाली। ऊना :  जल विद्युत उत्पादन में अपनी सशक्त पहचान बनाने के बाद, हिमाचल प्रदेश अब सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी नई ऊंचाइयां छूने की दिशा में अग्रसर है, और ऊना जिला...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब की युवती की कथित हत्याकांड में 1 गिरफ्तार : दूसरा आरोपी दस दिन बाद भी फरार, मुक्तसर की रहने वाली थी युवती, मृत मिली कसोल में युवती

एएम नाथ।  कुल्लू :  जिला कुल्लू  के कसोल में होटल में एक युवती की कथित हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी आकाशदीप को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने आरोपी को 24 जनवरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसून से संबंधित तैयारियों बारे जिला मुख्यालय चंबा में बैठक आयोजित : DC मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता

 विभागीय अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश एएम नाथ। चम्बा  :  मानसून सीजन के दौरान संभावित आपदा व ख़तरे से संबंधित तैयारियों के संबंध में जिला मुख्यालय चंबा में बैठक का आयोजन किया गया।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलिस के पास कोई सबूत नहीं, चार्जशीट फाइल न हुई तो अपने आप मिल जाएगी बेल… ज्योति मल्होत्रा के वकील का दावा

हिसार : पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा के वकील कुमार मुकेश ने दावा किया है कि अपराध की धाराएं लगाते समय प्रमाण की जरूरत होती है, लेकिन ज्योति मल्होत्रा...
Translate »
error: Content is protected !!