मंडी से टीबी रोग मुक्त हिमाचल प्रदेश अभियान शुरू : स्वास्थ्य निदेशक ने किया अभियान का शुभारम्भ

by
अभियान के अंतर्गत चिन्हित श्रेणियों का होगा टीकाकरण
मंडी, 14 मार्च। टीबी रोग मुक्त हिमाचल प्रदेश कार्यक्रम का शुभारम्भ आज मंडी से निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ0 गोपाल बेरी ने किया। शुभारम्भ अवसर पर क्षय रोग उन्मूलन के राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रविन्द्र को वीसीजी का पहला टीका लगाकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर डॉ0 गोपाल बेरी ने कहा कि इस टीका को लगाने से व्यक्ति को क्षय रोग होने की कम संभावना हो जाती है। बताया कि विभाग द्वारा पहले से पात्र व्यक्तियों की सूची बना ली गईं है, जिन्हें यह खुराक उनकी सहमति के पश्चात समीप के स्वास्थ्य केंद्र में दी जायेगी। इसमें पाँच साल पुराने टीबी के मरीज, उनके सम्पर्क में आने वाले व्यक्ति, साठ साल से अधिक आयु के व्यक्ति, अत्यंत दुबले-पतले व्यक्ति( कुपोषित), धूम्रपान करने वाले तथा मधुमेह से पीड़ित प्रमुख हैं ।
उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह इस टीके को लगाने के लिए विभाग का सहयोग करें तभी जिला व प्रदेश को टीबी मुक्त किया जा सकता है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 नरेन्द्र भारद्वाज ने बताया कि जिला के सभी मुख्य स्वास्थ्य संस्थानों में चिन्हित व्यक्तियों का टीकाकरण बूथ पर पंजीकरण दस्तावेज दिखाने के उपरांत मोबाइल पर ओ टी पी आने पर व्यस्क को बी सी जी की खुराक दी जाएगी । टीकाकरण के बाद व्यक्ति को आधा घंटा डॉक्टर की देखरेख में रखा जाएगा ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी आने पर उसका उपचार किया जा सके।
जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी, डॉ0 अरिंदम राय, जिला
स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश ठाकुर, चिकित्सा अधीक्षक, डॉ0 धर्म सिंह ठाकुर सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों, जिला के सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारियों ने भाग लिया ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुफ्त आई ऑपरेशन कैंप 27 फरवरी को स्वर्गीय हरजीत कौर की याद में रामपुर बिल्डों  में

गढ़शंकर :   स्वर्गीय हरजीत कौर जी की याद में तीसरा मुफ्त आई ऑपरेशन कैंप एनआईआर  पंजाबी राजविंदर सिंह महल यूके की तरफ से शुक्रवार, 27 फरवरी को गुरुद्वारा सिंह सभा रामपुर बिल्लौन में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्री हरि मंदिर साहिब को लगातार दूसरे दिन मिली बम से उड़ाने की धमकी, एक्टिव हुई पुलिस; तलाशी जारी

अमृतसर। श्री हरि मंदिर साहिब को मंगलवार की दोपहर फिर एक बार आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए दी गई है। सोमवार को भी ईमेल के के जरिए ही धमकी दी गई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शादी के चंद घंटे पहले : 15 बार चाकूओं से हमला कर जिम ट्रेनर बेटे को पिता ने मौत के घाट उतारा : 7 साल पहले किए अपमान का खूनी इंतकाम

नई दिल्ली  :  दक्षिण दिल्ली में एक चौकाने वाली घटना सामने आयी हैं। एक जिम ट्रेनर की शादी के जश्न के बीच ही उसकी हत्या कर दी गयी। 15 बार चाकूओं से हमला करके...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आनंदपुर साहिब, तलवंडी साबो और स्वर्ण मंदिर के आसपास का गलियारा क्षेत्र पवित्र शहर घोषित, केजरीवाल ने की तारीफ

श्री आनंदपुर साहिब : गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर आनंदपुर साहिब में पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया गया इस दौरान पंजाब विधानसभा ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव...
Translate »
error: Content is protected !!