मंत्रिमंडल का विस्तार कल …तीन साल में 7वां मंत्रिमंडल विस्तार : संजीव अरोड़ा का मंत्री बनना तय

by

चंडीगढ़ :  पंजाब मंत्रिमंडल का कल गुरुवार को विस्तार होगा. यह आप सरकार के तीन साल के कार्यकाल में सातवां मंत्रिमंडल विस्तार होगा।

लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट का उप-चुनाव जीतकर विधायक बने और राज्यसभा सीट छोड़ने वाले संजीव अरोड़ा का मंत्री बनना तय है लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सरकार 16 सदस्यीय मंत्रिमंडल में नए मंत्रियों को शामिल करेगी या नहीं।

पंजाब में मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल में 18 मंत्री हो सकते हैं. दोपहर 1 बजे चंडीगढ़ स्थित राज भवन में राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया शपथ दिलाएंगे.

अरोड़ा गुरुवार दोपहर पंजाब राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेंगे. पिछले हफ्ते विधायक चुने जाने के बाद से ही उनका मंत्रिमंडल में शामिल होना तय था. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अरोड़ा के चुनाव प्रचार के दौरान घोषणा की थी कि निर्वाचित होने पर उन्हें मंत्री बनाया जाएगा. पिछले हफ्ते सीएम भगवंत मान ने भी पुष्टि की थी कि वे अरोड़ा को अपने मंत्रिमंडल में शामिल कर रहे हैं।

कल सिर्फ एक ही मंत्री को दिलाई जाएगी शपथ

कल सिर्फ संजीव अरोड़ा को ही कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है. राजभवन से आई चिट्ठी के मुताबिक सिर्फ एक ही मंत्री को शपथ दिलाई जाएगी. पहले ये संभावना जताई जा रही थी कि कैबिनेट में फेरबदल हो सकता है. कुछ मंत्रियों की छुट्टी करके नये मंत्रियों को कैबिनेट में लेने की भी अटकलें थीं लेकिन राजभवन से आई चिट्ठी के बाद इन संभावनाओं पर पूरी तरह विराम लग गया. चिट्ठी के मुताबिक सिर्फ एक ही कैबिनेट मंत्री को शपथ दिलाई जाएगी।

10 हजार से अधिक वोटों से जीते संजीव अरोड़ा

पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर हाल में हुए उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद अरोड़ा ने मंगलवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. अरोड़ा ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को अपना इस्तीफा सौंपा, जिन्होंने इसे स्वीकार कर लिया. पहली बार सांसद बने अरोड़ा 10 अप्रैल 2022 को पंजाब से राज्यसभा के लिए चुने गए थे और उनका कार्यकाल 9 अप्रैल 2028 तक था।

संजीव अरोड़ा ने उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु के खिलाफ 10 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी. यह सीट AAP विधायक गुरप्रीत बसी गोगी के निधन के बाद खाली हुई थी. 28 जून को संजीव अरोड़ा ने पंजाब विधानसभा में विधायक के रूप में शपथ ली. विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने उन्हें शपथ दिलाई।

इस समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, अमन अरोड़ा और हरपाल सिंह चीमा मौजूद थे. पिछले साल अक्टूबर में प्रवर्तन निदेशालय ने संजीव अरोड़ा के आवास पर छापेमारी की थी, जिसमें उन पर जमीन से संबंधित धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया. अरविंद केजरीवाल ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई करार दिया था।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Ban the sale of Pregabalin

There will also be a ban on keeping without license, keeping more than the approved quantity and selling Hoshiarpur/ 02 September/Daljeet Ajnoha District Magistrate Komal Mittal, exercising the powers conferred under Section 163 of...
article-image
पंजाब

100 मीटर घेरे के अंदर धारा 144 लगाने के आदेश किए जारी : जिला मजिस्ट्रेट ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आठवीं, दसवीं व बारहवीं श्रेणी की परीक्षा संबंधी परीक्षा केंद्रों के

जिले में 20 फरवरी से 20 अप्रैल तक ली जाएगी उक्त कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा होशियारपुर : चेयमैन पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी पत्र के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला मजिस्ट्रेट होशियारपुर कोमल...
article-image
पंजाब

सुनील जाखड़ के खिलाफ फौरन परचा दरज किया जाए – प्रणव कृपाल

 गढ़शंकर :   पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ के खिलाफ बोलते हुए यूथ कांग्रेस नेता प्रणव कृपाल ने कहा कि सुनील जाखड़ द्वारा दलितों को पाँव की जूती कहना बेहद निंदनीय...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पांच से सात शव बरामद : अभी तक अधिकारिक पूष्टि नहीं, एक को रेसक्यू कर लिया गया उसकी हालत खतरे से बाहर : जैजो दोआबा की खड्ड में इनोवा में स्वारों सहित पानी के तेज बहाव में वह गई

गढ़शंकर । जैजो दोआबा की खड्ड में हिमाचल प्रदेश के देहला से पंजाब के नवांशहर में इनोवा में शादी में जा रहे करीब गयारह स्वारों सहित पानी के तेज बहाव में वह गई और...
Translate »
error: Content is protected !!