मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हार के कारणों का आकलन करने के लिए 15 विधायकों के साथ की बैठक

by

चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के लिए अनुकूल परिणाम न मिलने के बाद पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हार के कारणों का आकलन करने के लिए विधानसभा क्षेत्रवार विधायकों, नेताओं और उम्मीदवारों से मुलाकात की है। वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव डॉ. संदीप पाठक चंडीगढ़ पहुंच गए हैं और पार्टी विधायकों के साथ बैठक की है।

सूत्रों की मानें तो सीएम भगवंत मान आज दिल्ली जाएंगे। उम्मीद है कि वह पार्टी हाईकमान से मंत्रिमंडल फेरबदल के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जा सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि दिल्ली दौरे के दौरान सीएम भगवंत मान जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात कर सकते हैं।

मोहाली में 15 विधायकों के साथ बैठक :   सूत्रों के मुताबिक, संदीप पाठक के नेतृत्व में मोहाली में बैठक हुई। इस बैठक में गुरप्रीत सिंह बनवाली, देविंदर सिंह लाडी ढोस, हरमीत सिंह पठानमाजरा, अशोक पाराशर पप्पी, दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला, वीरेंद्र गोयल और रवजोत सिंह मौजूद थे। बैठक में अमृतसर सेंट्रल के विधायक अजय गुप्ता भी मौजूद थे। अजय गुप्ता ने पहले भी नशे जैसे मुद्दों पर अपनी सरकार पर सवाल उठाए थे। हालांकि बाद में वे पीछे हट गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

200 फीट गहरी खाई में गिरी बस : ड्राइवर समेत 3 लोगों की मौत, 25 घायल

रोहित जसवाल।  कुल्लू :  आनी में आज सुबह एक प्राइवेट बस 200 फीट खाई में गिर गई। उक्त दुर्घटना में बस ड्राइवर समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि बस में सवार 25...
पंजाब

उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों के क्विज मुकाबले करवाए गए

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में चल रहे उन्नत भारत अभियान के अधीन गोद लिए गए गांव गढ़ी के सरकारी हाई स्कूल में विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए जागरुक किया...
article-image
पंजाब

लोकसभा मैंबर डॉ. चब्बेवाल बस्सी गुलाम हुसैन पहुंचे, हालातों का लिया जायजा*

-अधिकारियों को दिए निर्देश, गांव और शहर के बीच जल्द संपर्क स्थापित किया जाए होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  रविवार सुबह हुई भारी बारिश के कारण गांव बस्सी गुलाम हुसैन को होशियारपुर शहर से जोडऩे...
article-image
पंजाब

पंजाब के छह लाख पेंशनभोगियों को हाईकोर्ट ने दिया झटका : 15 साल ही होगी पेंशन से कटौती

चंडीगढ़ : पंजाब के 6 लाख पेंशनभोगियों को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। हाईकोर्ट ने कम्युटेड पेंशन की राशि वसूलने को चुनौती देने वाली करीब 800 याचिकाओं को खारिज कर दिया है।...
Translate »
error: Content is protected !!