मंत्री अमन अरोड़ा तिरंगा फहराने की इजाजत : सैशन कोर्ट ने दी बड़ी राहत

by

पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहरा सकेंगे या नहीं इसको लेकर चल रही अफवाहों पर कोर्ट ने विराम लगा दिया है। जिला एवं सत्र अदालत संगरूर ने कैबिनेट मंत्री को सुनाम कोर्ट से मिली एक केस में 2 साल की सजा जिसे ऊपरी अदालत में चैलेंज किया गया है में राहत देते हुए उन्हें तिरंगा फहराने की इजाजत दे दी है।

कोर्ट ने कैबिने मंत्री को तिरंगा फहराने की छूट कर बड़ी राहत दी है। बता दे कि मंत्री अमन अरोड़ा का अपने जीजा राजिंदर दीपा के साथ कोई पारिवारिक विवाद हो गया था। कोर्ट में 2008 में दाखिल हुए इल विवाद पर सुनाम की कोर्ट ने 15 साल बाद फैसला सुनाते हुए मंत्री अमन अरोड़ा को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई थी।

राज्यपाल ने खड़े किए थे सवाल

कैबिनेट मंत्री को सुनाम की सब डिवीजन कोर्ट से 2 साल की सजा हो जाने के बाद पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने सवाल खड़े हुए सरकार से कहा था कि उनकी विधानसभा से अभी कर सदस्यता खत्म क्यों नहीं की गई है। इसी दौरान गणतंत्र दिवस पर दो मंत्रियों के तिरंगा फहराने की लिस्ट जारी की गई थी उसमें भी मंत्री अमन अरोड़ा का नाम था।

इसके सवाल उठने शुरू हो गए थे कि वह कोर्ट से सजा हो जाने के बाद तिरंगा कैसे फहरा सकते हैं। लेकिन पेशे से वकील अमन अरोड़ा ने अपनी सजा को सैशन कोर्ट में चुनौती दी। कोर्ट ने अपील को दाखिल मानते हुए सजा को सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद अमन अरोड़ा ने तिरंगा फहराने को लेकर अपील दायर की थी जिस पर कोर्ट ने अपनी मुहर लगा दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी की अध्यक्षता में सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की हुई बैठक

मरीजों को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने के लिए निर्णय लिए गए चंडीगढ़, 28 जुलाई : चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष एवं सांसद तथा पूर्व...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर कोटफतूही सडक़ सहित तीन मुख्य सडक़ों  के निर्माण के लिए 22 करोड़ 50 लाख की ग्रांट जारी

गढ़शंकर –   उपमंडल गढ़शंकर की मुख्य तीन सडक़ों के लिए वित मंत्री मनप्रीत सिंह बादल व पीडब्लयूडी मंत्री विजय इंद्र सिंगला से बातचीत की और 22 करोड़ 50 लाख की ग्रांट जारी करवाई और...
article-image
पंजाब

‘मिशन प्रगति’… सीएम मान ने बठिंडा में लॉन्च किया : युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग और शारीरिक प्रशिक्षण

बठिंडा :  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को बठिंडा की जिला पुस्तकालय में मिशन प्रगति के तहत नामांकित अभ्यर्थियों एवं विद्यार्थियों से संवाद किया। इस पहल के अंतर्गत नौकरी तलाशने वालों को नौकरी...
article-image
पंजाब

पांच दिवसीय भगवान श्री राम कथामृत का आयोजन 02 नवंबर से 06 नवंबर तक श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, सैक्टर 2, तलवाड़ा में किया जा रहा आयोजित

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एवं समूह नगर निवासियों द्वारा पांच दिवसीय भगवान श्री राम कथामृत का आयोजन 02 नवंबर से 06 नवंबर तक श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, सैक्टर 2, तलवाड़ा में...
Translate »
error: Content is protected !!