मंत्री आवास के पास ठेका बिजली कर्मियों का धरना, पक्का करने की मांग को लेकर सड़क आंशिक बंद

by

लुधियाना। पंजाब के लुधियानाशहर के आरती चौक क्षेत्र में ठेका बिजली कर्मियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मी अपनी मांगों को लेकर बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा के निवास के नजदीक एकत्रित हुए, जहां उन्होंने जोरदार प्रदर्शन किया।

हालांकि पुलिस द्वारा किए गए सुरक्षा प्रबंधों के चलते प्रदर्शनकारी मंत्री के आवास तक नहीं पहुंच सके।

प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने मंत्री के निवास की ओर जाने वाले मार्ग पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्ते को बंद कर दिया, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

वहीं प्रदर्शनकारियों ने आरती चौक से सर्किट हाउस तक एक ओर की सड़क को बंद कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दूसरी ओर से यातायात को मोड़कर चलाया, जबकि सेवा मार्ग को भी खुला रखा गया।

स्थायी नियुक्तियों की कर रहे मांग

धरने में पंजाब के विभिन्न जिलों से पहुंचे ठेका बिजली कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। कर्मियों का कहना है कि वे लंबे समय से विभाग में स्थायी नियुक्ति की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

यूनियन के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर पूर्व में बिजली मंत्री और सरकार के साथ कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इसी कारण मजबूर होकर उन्हें धरना और प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा है।

मांगें पूरा न होने तक धरना रहेगा जारी

प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि अब तक न तो सरकार और न ही प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी उनसे बातचीत करने पहुंचा है। इससे उनमें और अधिक नाराजगी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना जारी रहेगा।

इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिए तैनात है। प्रदर्शन के चलते आसपास के इलाकों में लोगों को यातायात संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

यह प्रदर्शन राज्य में ठेका कर्मियों की स्थिति और उनकी मांगों को लेकर एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सरकार की प्रतिक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आयुष्मान भारत मुख्य मंत्री सेहत बीमा योजना के ई-हैल्थ कार्ड बनाने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान: राहुल चाबा

ए.डी.सी ने योजना के लाभार्थियों को ई कार्ड बनवाने का किया आह्वान कहा, लाभार्थी सरकारी व सूचीबद्ध प्राईवेट अस्पतालों में 5 लाख रुपए तक का करवा सकते हैं कैशलैस इलाज होशियारपुर, 21 अगस्त: अतिरिक्त...
article-image
पंजाब , समाचार

कांग्रेस में एक पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक आज हो सकते शामिल

  चंडीगढ़ :पंजाब में राजनीतिक गर्माहट लगतार बढ़ती जा रही है और जमकर राजनीती में जोड़ तोड़ चल रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि आज शाम कांग्रेस भवन में पूर्व मंत्री...
पंजाब

1616 व्यक्तियों के करवाए आर.टी.पी.सी.आर टैस्ट, 4 के खिलाफ मामला दर्ज, 27 पब्लिक बैठकें: एस.एस.पी

बढ़ रहे केसों के मद्देनजर लोगों को जागरुक व सावधान होने की जरुरत: नवजोत सिंह माहल जिला पुलिस ने आज बांटे 14,257 मास्क होशियारपुर (मनजिंदर सिंह पैसरां):  कोरोना के बढ़ रहे केसों के बावजूद...
Translate »
error: Content is protected !!