मंत्री पद छीन लो, गाड़ी भी ले लो…अनिल विज के बढ़ते जा रहे बागी तेवर, क्यों सीएम नायब सैनी से इतने खफा

by
हरियाणा के सीनियर मिनिस्टर अनिल विज अपने आक्रामक तेवरों और बेबाक बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर से लेकर मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तक से वह कई मुद्दों पर सीधे उलझ जाते हैं।
इन दिनों भी डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर और एक एसएचओ के ट्रांसफर को लेकर वह सीएम को सीधे निशाने पर ले रहे हैं। वहीं नायब सिंह सैनी उन्हें वरिष्ठ नेता बताते हुए बयानबाजी से बच रहे हैं। इस बीच अनिल विज रविवार को रोहतक पहुंचे तो अचानक ही बिजली विभाग के दफ्तर पहुंच गए। उन्होंने कर्मचारियों को 4 घंटे के अंदर लोगों की समस्याओं का निस्तारण करने को कहा। इसके अलावा सरकार में अपने कद को लेकर भी बड़ी बात कह गए।
अनिल विज ने कहा कि मुझसे सब कुछ छीना जा सकता है, लेकिन मेरी वरिष्ठता तो नहीं ली जा सकती। मैं 7 बार का चुना हुआ विधायक हूं। इस दौरान जब उनसे अधिकारियों के ट्रांसफर को लेकर सवाल किया तो उन्होंने अंबाला के डीसी का जिक्र कर दिया। उन्होंने कहा, ‘इसमें 100 दिन लगा दिए। वह भी तब जबकि मैंने खुले मंच से बात रखी थी। वह अधिकारी चुनाव के दौरान मेरे खिलाफ काम कर रहा है। अब यह मायने नहीं रखता कि किसी का ट्रांसफर किया जाता है या नहीं।’ सरकार में मंत्रालय के बंटवारे पर पूछा गया तो उस पर भी वह खुलकर बोल गए। अनिल विज ने कहा कि मैंने कोई सरकारी मकान नहीं लिया। हां, एक कार जरूर मेरे पास है। यदि इसे ले लिया गया तो मेरे समर्थकों का कहना है कि वे खरीद कर दे देंगे। मेरी विधायकी कोई नहीं ले सकता। मैं जनता का चुनाव विधायक हूं। मुझे किसी बात से फर्क नहीं पड़ता।
हरियाणा की सरकार में नायब सिंह सैनी को अनिल विज एक तरह से चुनौती दिखते नजर आ रहे हैं। दरअसल नायब सिंह सैनी को जब सीएम बनाया गया था, तब से ही अनिल विज असहज हैं। मनोहर लाल खट्टर ने जब इस्तीफा दिया था और पहली बार नायब सिंह सैनी सीएम बने थे, तब भी वह शपथ ग्रहण समारोह नहीं पहुंचे थे। उन्होंने यहां तक कहा था कि मैं सीएम बनने के योग्य हूं और सबसे वरिष्ठ नेता हूं। ऐसा मेरे समर्थक मानते हैं। उन्हें मंत्री बनाया जाना था, लेकिन वह शपथ समारोह में ही नहीं पहुंचे। इसके बाद जब लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी तो वह शपथ समारोह में गए और मंत्री भी बनाए गए। हालांकि इस बार उनसे होम मिनिस्ट्री ले ली गई और अब वह ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री के तौर पर कामकाज संभाल रहे हैं।
अब क्यों बढ़ती जा रही है अनिल विज की नाराजगी
माना जा रहा है कि अब भी अनिल विज नाखुश हैं। इसकी एक अहम वजह है कि होम मिनिस्ट्री अब खुद सीएम नायब सिंह सैनी संभाल रहे हैं। अनिल विज बड़े नेता हैं और अंबाला में ही पिछले दिनों उन्होंने एक एसएचओ को निलंबित करने का आदेश दे दिया था। अब तक उस पर अमल नहीं हुआ है तो अनिल विज ने इसे अपने अपमान के तौर पर देखा। यही नहीं वह ग्रीवेंस मीटिंग्स में भी नहीं जा रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रोटरी क्लब द्वारा आयोजित जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता संपन्न : खेलों से होता है सर्वांगीण विकास – DC अनुपम कश्यप

एएम नाथ।  शिमला 21 जुलाई :- रोटरी टाउन हॉल में रविवार को रोटरी क्लब की ओर से दो दिवसीय जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। समापन समारोह में उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बतौर मुख्य...
article-image
पंजाब

गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन, दसूहा—लड़कियों को किफायती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहा है: दीप गगन सिंह गिल

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दसूहा स्थित गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन क्षेत्र की बेटियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में एक अहम भूमिका निभा रहा है। कॉलेज के डिप्टी मैनेजर दीप गगन सिंह...
article-image
पंजाब

युवा खेल‌ भलाई बोर्ड में नियुक्त किए गए नए सदस्य – वालिया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : युवा खेल भलाई बोर्ड की ओर से एक विशेष मीटिंग का आयोजन फाइटर सपोटस जोन करतारपुर रोड कपूरथला में किया गया। इस मीटिंग में युवा खेल भलाई बोर्ड में नए सदस्य...
article-image
पंजाब

Ally. Ashok Puri and Ally.

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec23 : Today, in the last week of third quarter of the Allianistic Year 2024-25 , Ally. Ashok Puri and Ally. Sharanjeet Kaur of Alliance Club International District-119, visited Sant Narayan Das Blind...
Translate »
error: Content is protected !!