मंदिर में नहीं जाने देने पर भड़के राहुल गांधी : सड़क पर बैठे, गाया ‘रघुपति राघव राजा राम’

by

 नगांव(असम)  :  देश में आज राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है, इसको लेकर उत्सव का माहौल है, चारों तरह से सिर्फ ‘राम’ नाम की गूंज ही सुनने को मिल रही है।  वहीं आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को लेकर असम में है।  कांग्रेस के नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे हैं। वह असम के नगांव पहुंचे। वे यहां बोर्दोवा थान में संत श्री शंकरदेव के जन्मस्थल पर दर्शन करने आए थे, लेकिन उन्हें एंट्री नहीं दी गई।  जिसके बाद  राहुल गांधी भी अपने साथियों के साथ सड़क पर ‘रघुपति राघव राजा राम’ गाते हुए दिख रहे हैं। बता दें कि राहुल गांधी मंदिर में न जाने देने पर विरोध व्यक्त करते हुए सड़क पर साथियों के साथ धरना पर बैठ गए हैं। इस वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

सड़क पर बैठ राहुल गांधी ने गाया ‘रघुपति राघव :   इस वीडियो में राहुल गांधी अपने साथियों के साथ सड़क पर बैठे हुए दिख रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी के सभी साथी तालियां बजाते हुए ‘रघुपति राघव राजा राम’ गा रहे हैं। यह वीडियो पोस्ट होने के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस वीडियो को कुछ मिनट में 2 लाख 83 हजार लोगों ने देख लिया है। साढ़े 5 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर कमेंट करते हुए कई राहुल गांधी के इस अहिंसात्मक प्रतिरोध की तारीफ की है। वहीं, कई लोग वीडियो में गाए जा रहे ‘राम’ भजन को प्राण प्रतिष्ठा से जोड़ रहे हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने वर्चुअली किए 69.96 करोड़ की परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

जिला परिषद हॉल ऊना में हुआ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ऊना, 11 अक्तूबर: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कुल्लू से वर्चुअल माध्यम से जिला ऊना को 69.96 करोड़ रूपये की सौगात दी। उन्होंने...
article-image
पंजाब

एडवोकेट बलविंदर सिंह ने एडवोकेट परमजीत कौर ने श्री खुरालगढ़ साहिब में सादे ढंग से आनंद कारज रचाया

गढ़शंकर : श्री गुरू रविदास जी की चरण स्पर्श धरती तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में एक वकील जोड़े ने सादे ढंग से आनंद कारज रचाया। गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य व बार एसोसीएशन...
article-image
पंजाब

बिजली के टावर पर चढ़कर विरोध कर रहे लाइनमैन से पूर्व मंत्री मजीठिया मिले

मुख्यमंत्री शहीद भगत सिंह के नाम पर युवाओं और समाज के अन्य वर्गो को धोखा न दें : मजीठिया पटियाला: 28सितंबर: शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज बिजली के...
article-image
पंजाब

डीटीएफ गढ़शंकर के कार्यकर्ताओं ने प्रमोशन और नौकरी में बने रहने के लिए टेट को ज़बरदस्ती लागू करने के खिलाफ़ आनंदपुर साहिब रैली में हिस्सा लिया टीचरों से अपने हक के लिए लड़ाई जारी रखने की अपील

गढ़शंकर 23, फरवरी : सुप्रीम कोर्ट के 1 सितंबर, 2025 के फैसले के मुताबिक, पंजाब के सभी टीचर संगठनों ने रविवार को आनंदपुर साहिब में डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के नेता सुखदेव डानसीवाल  और विनय...
Translate »
error: Content is protected !!