मजदूरों के हक में आए किसान : प्रवासी मजदूरों की गांव में एंट्री बंद, नी पंचायत ने गांव से बाहर निकल जाने के फैसले से गांव में तनाव

by

गढ़शंकर, 1 दिसंबर  : माहिलपुर ब्लाक के गांव रामपुर सैनिया की नवनियुक्त पंचायत सदस्यों व गांववासियों ने गांव में पंचायत जमीन और दूसरों की जमीन पर झुग्गिया बनाकर रह रहे प्रवासी मजदूरों को गांव से बाहर निकल जाने के लिए गुरुद्वारा से आदेश दिया है और इस संबध में रविवार 4 बजे तक का समय दिया गया था। मामले की सूचना मिलने पर माहिलपुर पुलिस ने प्रवासी मजदूरों और गांववासियों के साथ बातचीत शुरू कर दी थी।
इस संबध में जानकारी देते हुए कमला पत्नी गोबिंद, मलखान निवासी राज भरौलिया थाना उमेटी जिला बदाऊं, गजराज पुत्र पूर्ण निवासी बहियापुर थाना घनौरी जिला संभल उत्तरप्रदेश ने बताया कि वह रामपुर सैनिया में पिछले 40 साल से परिवार समेत रह कर मजदूरी का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि 4-5 दिन पहले गांववासियों व नवनियुक्त पंचायत सदस्यों ने उनकी झुग्गियों में आकर गांव छोड़कर चले जाने के लिए कहा था और नही जाने पर गंभीर परिणामों की धमकी दी थी।
गांव के किसान अमरीक सिंह ने बताया कि उक्त मजदूर उनकी जगह में रहते हैं और इन मजदूरों की पूरी जानकारी संबंधित पुलिस चौकी को दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि मजदूरों के बिना खेती संभव नहीं है।
गांव के नवनियुक्त सरपंच चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा कि गांव में रहते मजदूर देर रात ऊंची आवाज से स्पीकर बजाकर लोगों को परेशान करते हैं और इन्हें ऐसे करने से रोकने के लिए कहते हैं तो झगड़ा करते हैं इसलिए उन्हें गांव छोड़ने के लिए कहा गया था।
एसएचओ माहिलपुर रमन कुमार ने बताया कि सरपंच चरनजीत सिंह द्वारा शिकायत दी गई है उसकी जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ठगी : महिला व उसके पति का चलाकी से एटीएम बदला और एक लाख 10 हजार की ठगी

गढ़शंकर : गढ़शंकर के बीत ईलाके के गांव मैहिंदवानी की महिला व उसके पति से खन्ना में एटीएम से पैसे निकालते समय एटीएम बदल लिया और महिला व उसके पति को करीव एक लाख...
article-image
पंजाब

सेंट्रल जेल होशियारपुर काजिला एवं सत्र न्यायाधीश दिलबाग सिंह जोहल ने किया दौरा

होशियारपुर, 28 नवंबर : जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी होशियारपुर दिलबाग सिंह जोहल ने आज सेंट्रल जेल होशियारपुर का दौरा किया। इस मौके पर सी. जे. एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़-मोहाली-पंचकूला के लिए 6-लेन स्पर प्रोजेक्ट मंजूर

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने पंजाब के लिए एक बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एनएच-205ए के अंबाला-चंडीगढ़ सेक्शन को जीरकपुर बाईपास से जोड़ने वाले 6-लेन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेरा वोट मेरा भविष्य थीम पर मैराथन 19 मई को : दोनों श्रेणियों के शीर्ष तीन विजेताओं को क्रमशः 3000, 2000 और 1000 रूपए तथा पदक देकर किया जाएगा सम्मानित

एएम नाथ। चम्बा  ;   लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत जिला चम्बा में अधिक से अधिक  लोगों की भागीदारी सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से 19 मई को जिला मुख्यालय में मैराथन का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!