मजीठा शराब कांड : पौने दो लाख लीटर शराब, 35 ड्रम और 15 भट्ठियां पुलिस ने की नष्ट

by
अमृतसर :  मजीठा में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले के बाद पठानकोट पुलिस और एक्साइज विभाग सख्त हुए हैं। पंजाब पुलिस, एक्साइज विभाग और हिमाचल पुलिस की ओर से बड़ी कार्रवाई की जा रही है।
आज पठानकोट पुलिस, एक्साइज विभाग और हिमाचल पुलिस की ओर से पंजाब-हिमाचल बॉर्डर पर स्थित शराब का अड्डा माना जाने वाला हिमाचल का गांव छन्नी में संयुक्त रूप से ऑपरेशन चलाया गया। ऑपरेशन के तहत 1,75,000 लीटर शराब, 35 ड्रम केमिकल एथेनॉल स्पिरिट और 15 भट्ठियों को नष्ट किया गया।
बीते दिनों अमृतसर के मजीठा में जहरीली शराब पीने से 27 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके चलते पंजाब सरकार ने अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया। पूरे राज्य में अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ युद्ध स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी के तहत आज पठानकोट के साथ लगते हिमाचल के गांव छन्नी में दोनों राज्यों की पुलिस ने मिलकर एक संयुक्त छापेमारी की, जिसमें एक्साइज विभाग का भी सहयोग लिया गया। इस छापेमारी में एक लाख 75 हजार नाजायज शराब, 35 ड्रम केमिकल और 15 भट्ठियां जब्त की गईं, जिसके चलते हिमाचल पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ मुहिम
डीएसपी सुमेर सिंह मान ने बताया कि मजीठा में हुई घटना के बाद पूरे पंजाब में अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है। पंजाब पुलिस और हिमाचल पुलिस ने मिलकर हिमाचल के गांव छन्नी में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके साथ ही 35 के करीब केमिकल के ड्रम भी बरामद किए गए हैं, जिन पर हिमाचल पुलिस की ओर से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Block President Greets MP and

Hoshiarpur/October 21/Daljeet Ajnoha : Punjab Government’s Anti-Drug Campaign Coordinator and Block President, Dr. Baljeet Singh, extended cordial greetings on the occasion of Diwali and Bandi Chhor Divas to Member of Parliament Dr. Raj Kumar Chabbewal...
article-image
पंजाब

कुटिया 108 संत बाबा ध्यान दास धूने वालों में 41 दिवसीय धूणी तपस्या निरंतर जारी : महंत हरी दास

8 जून को हवन होगा 9 जून को श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ होंगे और 16 जून को भोग उपरांत संत समागम होगा/महंत हरी दास होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  कुटिया 108 ब्रह्मलीन संत बाबा ध्यान...
article-image
पंजाब

दिल्ली बॉर्डर पर एचआरटीसी बस रोकी, रॉड से तोड़ा आगे का शीशा, वीडियो आया सामने

दिल्ली : एएम नाथ। -. मंडी से दिल्ली जा रही परिवहन निगम मंडी डिपो की एक बस पर दिल्ली बॉर्डर के पास शरारती तत्वों की ओर से तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है।...
Translate »
error: Content is protected !!