मजीठिया ने लगाया आरोप : रोपड़ जिले में अवैध खनन चरम पर , ट्रांसफर किए गए एसएसपी विवेक शील सोनी और शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस की ‘टीम’ की रहनुमाई में

by

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने आरोप लगाया है कि हाल ही में ट्रांसफर किए गए एसएसपी विवेक शील सोनी और शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस की ‘टीम’ की रहनुमाई में रोपड़ जिले में अवैध खनन चरम पर पहुंच गया है। उन्होंने दोनों की संपत्ति के साथ-साथ इलाके में अवैध खनन की सीबीआई जांच की मांग की है।बुधवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अकाली नेता ने कहा कि विवेक शील सोनी ने न केवल नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के दिशा-निर्देशों का बल्कि पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों का भी उल्लंघन किया है। यहां तक कि हरजोत बैंस के परिवार के कुकर्मों को छिपाने में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं, जो मंत्री के साथ मिलकर अवैध खनन में लगे हुए थे। उन्होंने कहा कि इन सभी लोगों की बेनामी संपत्तियों की जांच की जानी चाहिए, जिसमें विदेश में बनाई गई संपत्ति भी शामिल की जानी चाहिए।
मजीठिया ने कहा कि यह बेहद हैरानी की बात है कि विवेक शील सोनी की अगुवाई में रोपड़ पुलिस ने एक जमीन के टुकड़े पर किए गए अवैध खनन को छिपाने की कोशिश की है, जिसे प्रवर्तन निदेशालय ने जब्त कर लिया है। मामला उजागर होने के बाद रोपड़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी, लेकिन एफआईआर को निरर्थक बनाने के लिए जमीन जिस गांव में थी उसका नाम जानबूझकर बदल दिया गया।

मजीठिया ने कहा कि पहले भी पुलिस अधिकारी को एफआईआर में जानबूझकर ड्रग किंगपिन का जिक्र नहीं करने के लिए हाईकोर्ट ने फटकार लगाई गई थी। न्यायमूर्ति शेरावत ने एसएसपी से अवैध खनन के संबंध में दर्ज एफआईआर के साथ-साथ अपराध के लिए की गई बैठकों का विवरण और ड्रग की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई में देरी का कारण बताने के लिए कहा था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Massive Flag March to Be

Punjab Government Must Immediately Complete the Incomplete Notification Dated November 18, 2022 – Jasvir Bodal HOSHIARPUR/Daljeet Ajnoha/June 8 A meeting of the Old Pension Restoration Struggle Committee, Dasuya Block, was held under the leadership...
article-image
पंजाब , समाचार

खो-खो प्रतियोगिता : चैयरपर्सन हरप्रीत कौर की अगुवाई में तीन दिवसीय खो-खो खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

माहिलपुर – दोआबा पब्लिक स्कूल दोहलरों, माहिलपुर में चैयरपर्सन हरप्रीत कौर की अगुवाई में तीन दिवसीय खो-खो खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। मैनेजिंग डायरेक्टर हरजिंदर सिंह गिल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

BJP की 72 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी : हमीरपुर से अनुराग ठाकुर और शिमला से सुरेश कश्यप को फिर टिकट

एएम नाथ। शिमला :   भारतीय जनता पार्टी की 72 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी हो गई है। हिमाचल प्रदेश की चार में से दो सीटों पर टिकट घोषित कर दिए हैं। हमीरपुर से अनुराग...
Translate »
error: Content is protected !!