मणिकर्ण में हेरोइन के साथ पंजाब का व्यक्ति गिरफ्तार

by

कुल्लू, 18 जुलाई : एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा पंजाब के एक व्यक्ति से हेरोइन की खेप बरामद की गई है। आरोपी को सदर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। नशा तस्करी का मामला उस दौरान सामने आया जब नारकोटिक्स की टीम मणिकर्ण घाटी स्थित गोज के नजदीक एनएचपीसी कलोनी ई सामने मौजूद थी।

इस दौरान टीम ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को दबोच लिया जिसके कब्जे से 14 ग्राम हेरोइन ( चिट्टा) बरामद हुई। टीम ने नशे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कार्तिकेयन ने बताया कि सदर थाना कुल्लू में आरोपी जसविन्दर सिंह (31) पुत्र श्री जसवीर सिंह निवासी गांव व डाकघर गुजरवाल तहसील व जिला लुधियाना (पंजाब) के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

8 मार्च को पेश होगा बजट : वित्त मंत्री चीमा ने बजट में ऐतिहासिक घोषणाओं करने का दिया संकेत

चंडीगढ़ : पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मंगलवार को जानकारी दी कि राज्य का नया बजट, जो 8 मार्च को प्रस्तुत किया जाएगा, “ऐतिहासिक” होगा। उन्होंने बताया कि यह बजट पिछले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1 नवम्बर से 16 दिसम्बर तक राज्य और जिला स्तर पर कार्यक्रम : जल संरक्षण के प्रति जन समुदाय की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण : महेन्द्रपाल गुर्जर

रोहित जसवाल। ऊना 3 दिसम्बर , भू-जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन के महत्व को बढ़ावा देने के लिए एक माह तक चलने वाला वाटरशेड महोत्सव आयोजित किया जाएगा। राज्य स्तर पर यह महोत्सव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए किया जा रहे अहम बदलाव : आर.एस. बाली

पंडित राघवानंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में रहे मुख्य अतिथि एएम नाथ। नगरोटा, 29 नवंबर। स्कूल मंच से बच्चों को मिलता है आत्मविश्वास और भविष्य की दिशा निर्धारित करने में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुख-आश्रय योजना के तहत छात्रों को आवासीय किराए का करेंगे प्रावधानः- रीजनल सेंटर धर्मशाला से एमबीए कर रहे हैं और राज्य सरकार उनकी पढ़ाई का खर्च उठा रही मुख्यमंत्री

 प्रागपुर :  कांगड़ा जिला के प्रागपुर क्षेत्र के गांव नक्की में आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम’ के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संवाद किया। इस...
Translate »
error: Content is protected !!