*मणिमहेश यात्रा पर गए श्रद्धालुओं को सकुशल घर पहुंचाने के लिए सरकार प्रयासरत : कमलेश ठाकुर*

by

देहरा विधानसभा क्षेत्र के लोगों की लगातार लिया जा रहा अपडेट

सभी लोग सुरक्षित, अफवाहों से बचें, प्रशासन हर संभव मदद प्रदान कर रहा
राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा । विधायक देहरा कमलेश ठाकुर ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा पर गए देहरा विधानसभा क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं को सकुशल घर पहुंचाने के लिए वह प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि कमलेश्वर राणा भारी बारिश और भूस्खलन से चंबा से भरमौर, हड़सर तक सड़क मार्ग को बहुत नुकसान पहुंचा है। सड़क जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है।  हड़सर और भरमौर के बीच फंसे अपने क्षेत्र के लोगों की चंबा जिला प्रशासन से लगातार अपडेट लिया जा रहा है । उन्होंने यह भी बताया कि वे वहां फंसे लोगों से भी बीते बुधवार से निरंतर संपर्क में है। सभी लोग सुरक्षित हैं और प्रशासन अपनी ओर से यथासम्भव मदद प्रदान करने में लगा हुआ है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि उनके सगे संबंधियों को घर पहुंचाने के लिए वह तत्पर हैं।
कमलेश ठाकुर ने बताया कि अफवाहों पर बिल्कुल विश्वास न करें। स्थानीय प्रशासन की ओर से दी जा रही सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
उन्होंने यह भी बताया कि सरकार की ओर से राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी  वीरवार शाम को चंबा पहुंच गए है, शुक्रवार सुबह से ही वह भरमौर व हड़सर के सड़क मार्ग को दुरुस्त करवाने में लगे हुए हैं, उनके साथ हलहौजी के भाजपा विधायक डीएस ठाकुर भी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री ने भी समीक्षा बैठक लेकर श्री मणिमहेश यात्रा पर आए श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए हेलीकॉप्टर सुविधा उपलब्ध करवाकर प्राथमिकता से उन्हें सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। चंबा पहुंच चुके लोगों को बसों के माध्यम से गंतव्य स्थानों तक पहुँचाना शूरू कर दिया गया है। भरमौर व चंबा में रुके लोगों को रहने व खाने के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं।
कमलेश ने  बताया कि आपदा के इस कठिन समय में पूरा प्रशासन सुविधाओं की बहाली, यातायात सुनिश्चित करने एवं राहत- बचाव कार्य के लिए लगा हुआ है। आने वाले दिनों में भी अनेक जगह पर येलो अलर्ट है इसलिए यात्रा में सावधानी बरतें और प्रशासन के दिशा-निर्देश का पालन करें। सड़क मार्ग जगह-जगह से टूटे होने के कारण राहत एवं पुनर्वास कार्य तेजी से करने में भी दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन श्रद्धालु भी इन बातों को समझते हुए पैदल ही वहां तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, जहां से प्रशासन यातायात सुविधा मुहैया करवा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाषा एवं संस्कृति विभाग ने राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश में किया संस्कृत दिवस समारोह का आयोजन

शिमला 01 अक्टूबर – भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला शिमला एवं राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश के संयुक्त तत्वावधान में संस्कृत दिवस समारोह का आयोजन महाविद्यालय के सभागार में शनिवार को संस्कृत भाषा में भाषण,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सनोली में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर फूल मालाऐं अर्पित कर शहीदो को किया याद

संतोषगढ़ : सनोली मजारा गाँव में शहीद-ए- आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर शहीद भगत सिंह यूथ क्लब के प्रधान जरनैल सनोली ने अन्य पदाधिकारियों सहित न फूल मालाऐं अर्पित कर शहीदो को याद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्यार का इतना खौफनाक अंजाम : ब्लाइंड मर्डर केस में दिल्ली से पति गिरफ्तार

रोहित जसवाल। बेंगाणा : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस में पत्नी के हत्या के आरोप में पति को दिल्ली से गिरफ्तार किया है दरअसल, ऊना जिले के बेंगाणा...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में डेंगू खिलाफ जागरूकता रैली निकाली

गढ़शंकर: सिविल सर्जन होशियारपुर के निर्देशानुसार एवं एसएमओ डॉ. रमन कुमार के नेतृत्व में आज सिविल अस्पताल गढ़शंकर द्वारा डेंगू जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. रमन कुमार ने लोगों से...
Translate »
error: Content is protected !!