मतदाता जागरूकता मोबाइल वैन को हरी झण्डी दिखाकर बीडीपीओ मनजिंदर कौर ने रवाना किया

by
गढ़शंकर, 9 दिसम्बर: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में भारत चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत कौर के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता मोबाइल वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। चुनाव 2024 के लिए नवगठित मतदाताओं को मतदान करने के अधिकार का प्रयोग करने, ईवीएम मशीन का प्रयोग करने तथा कॉलेज व अन्य स्कूलों व कॉलेजों में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु जागरूकता मोबाइल वैन को मनजिंदर कौर बीडीपीओ गढ़शंकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को मतदान के अधिकार के प्रयोग के प्रति जागरूक किया गया तथा अपने मत का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर स्वीप के नोडल अधिकारी सोहन लाल, महाविद्यालय के एन.एस.एस. एवं उन्नत भारत अभियान के प्रभारी नोडल अधिकारी डाॅ. अरविंदर सिंह, वाइस प्रिंसिपल कंवर कुलवंत सिंह, स्कूल प्रिंसिपल डॉ. संघा, गुरबख्श कौर, स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन:  मतदाता जागरूकता मोबाइल वैन को रवाना करते हुए बीडीपीओ मनजिंदर कौर व अन्य।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सेंट्रल जेल होशियारपुर का सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी अपराजिता जोशी ने दौरा किया

होशियारपुर, 8 सितंबर: जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी दिलबाग सिंह जौहल के आदेशों पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी अपराजिता जोशी ने केंद्रीय जेल होशियारपुर का दौरा किया। इस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को पड़ेगे वोट : उपचुनाव का रिजल्ट 23 नवंबर को होगी वोटो की गिणती

नई दिल्ली : पंजाब की 4 विधानसभा सीटों बरनाला, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल और गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट पर पर उपचुनाव 13 नवंबर को होगा। यह घोषणा दिल्ली में हुई चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी की अध्यक्षता में सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की हुई बैठक

मरीजों को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने के लिए निर्णय लिए गए चंडीगढ़, 28 जुलाई : चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष एवं सांसद तथा पूर्व...
पंजाब

कुमारसैन मंदिर में चोरी : 5 तोले चांदी का मोहरा, दान पेटी का ताला तोड़कर कैश चुराया

शिमला : कुमारसैन मंदिर से चोरों ने दान पेटी का ताला तोड़कर कैश चुरा लिया। साथ ही सीसीटीवी रूम से DVR और 5 तोले चांदी का मोहरा भी उठाकर ले गए। इसकी कीमत 16...
Translate »
error: Content is protected !!