मन, मैन एंड नेचर संस्था पर्यावरण संरक्षण को समर्पित : खन्ना

by

पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों के लिए खन्ना ने किया संस्था को सम्मानित
होशियारपुर 23 जनवरी  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने संस्था मन, मैन एंड नेचर संस्था को पर्यावरण संरक्षण के प्रति निरंतर की जा रही गतिविधियों के लिए सम्मानित किया।
इस मौके खन्ना ने कहा कि दुनिया में आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए जिस प्रकार इंसान पेड़ों की कटाई करता जा रहा है उससे वातावरण में जीव जगत के लिए आवश्यक शुद्ध आक्सीजन का स्तर गिरता जा रहा है। खन्ना ने कहा कि मन, मैन एंड नेचर संस्था पर्यावरण संरक्षण को समर्पित है जिसके चलते संस्था वृक्ष लगाकर उनका पालन पोषण करती है और यह संस्था अपनी सेवा के माध्यम से पृथ्वी पर शुद्ध आक्सीजन के स्तर को स्थिर करने के लिए कार्य कर रही है जो कि न केवल मानव जाती बल्कि समस्त जीव जगत के लिए लाभदायक सिद्ध होगा।
खन्ना ने बताया कि उन्होंने स्वय संस्था को पौधे दिए हैं जिनको संस्था द्वारा लगाकर उनका पालन पोषण किया जा रहा है। खन्ना ने संस्था को सुझाव दिया कि अगर संस्था अधिक से अधिक त्रिवेणी लगाए जिसमें 24 घंटे शुद्ध आक्सीजन देने वाले पीपल, बर्गद और नीम के वृक्ष शामिल हैं तो पृथ्वी पर शुद्ध आक्सीजन का स्तर मेन्टेन करने का सफर काफी आसान हो सकता है। इस मौके खन्ना ने संस्था को उनकी पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों के लिए सम्मानित भी किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2 लोगों की मौत – तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल को मारी टक्कर

पटियाला :  समाना-पटियाला रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने एक कार को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कार ने पहले असरपुर गांव के पास एक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हजारों लोगों के करोड़ों रुपये ऐंठकर भागी सोसाइटी : सोसायटी की परिसंपत्तियों को बेचकर इसके निवेशकों की देनदारियों को निपटाया जाएगा

एएम नाथ। शिमला : ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसायटी नौ सालों तक हिमाचल प्रदेश में गैरकानूनी तरीके से काम करती रही और हजारों लोगों के करोड़ों रुपये ऐंठकर भाग गई है। सोसायटी...
article-image
पंजाब

ईडी ने विधायक खैहरा और गुरदेव के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार्जशीट पेश

मोहाली :कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा की जिला अदालत में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पेशी हुई। खैहरा ने चार्जशीट दाखिल करने से पहले सुनवाई का मौका देने की मांग की और इस संबंध में...
article-image
पंजाब

नाबालिग लड़की गिरफ्तार : लिफाफे में बांध कर खाली प्लाट में छिपाए 10 तोले सोना और 20 हजार नकदी बरामद

पठानकोट : पुलिस ने मोहल्ला रामनगर में हुई चोरी की वारदात को 24 घंटे से पहले ही सुलझाते हुए एक नाबालिग लड़की को गिरफ्तार कर रामनगर में ही लिफाफे में बांध कर खाली प्लाट...
Translate »
error: Content is protected !!