मस्जिद के अवैध हिस्से को तोड़ने में देरी पर भड़के : मंडी में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

by

एएम नाथ। मंडी :  मंडी में  हिंदू संगठन  एक बार फिर से सड़कों पर उतर आए हैं। मंडी नगर निगम कमिश्नर के मस्जिद तोड़ने के आदेशों के बावजूद अवैध हिस्सा नहीं हटाने से हिंदू संगठन नाराज हैं, जिसके कारण शहर की गलियों में जोरदार नारेबाजी की गई।

प्रदर्शनकारियों ने  रैली निकालकर हिंदू जागो का आह्वान किया। इस दौरान समुदाय विशेष के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई और इस्लामिक जिहाद मुर्दाबाद के लगे नारे लगाए। हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के दौरान मुस्लिम समुदाय  के ज्यादातर लोगों ने मंडी शहर में अपनी दुकानें बंद रखी। हिंदू नेता कमल गौतम ने कहा कि प्रदेश में इस तरह के अवैध ढांचे बन रहे हैं। इस बार हम बताकर आंदोलन कर रहे अगली बार भारी संख्या में लोग एकजुट होंगे, जिसको रोकना प्रशासन व सरकार को मुश्किल हो जाएगा। हिंदू संगठनों ने नगर निगम के अधिकारियों और प्रशासन पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि  आदेश होने के बावजूद अवैध निर्माण को हटाने में देरी की जा रही है, जिससे सांप्रदायिक तनाव बढ़ रहा है।

एक महीने के भीतर तोड़ने के आदेश दिए थे  :  जाहिर है कि मंडी निगम कमिश्नर ने बीते 13 सितंबर को मस्जिद के अवैध हिस्से  को एक महीने के भीतर तोड़ने के आदेश दिए थे। मुस्लिम पक्ष ने इन आदेशों को प्रधान सचिव टीसीपी देवेश कुमार के पास चुनौती दी और स्टे ले लिया। तब से मस्जिद को तोड़ने का काम रुका हुआ है। प्रधान सचिव कोर्ट में सुन वाई के दौरान मुस्लिम पक्ष ने अवैध निर्माण की बात को नकारा और कहा, 2013 में बारिश के कारण मस्जिद का मुख्य हिस्सा गिरा था, जिसे अगस्त 2023 को फिर से बनाया है। मुस्लिम पक्ष ने कहा, आयुक्त कोर्ट ने उनका पक्ष नहीं सुना और फैसला सुना दिया।इस पर टीसीपी सचिव ने मस्जिद तोड़ने के आदेशों पर स्टे दिया और नगर निगम से रिकॉर्ड तलब किया।इससे हिंदू संगठन नाराज है और इसके खिलाफ आंदोलन के लिए छोटी काशी देवभूमि संघर्ष समिति का गठन कर दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लोक बचाओ पिंड बचाओ’ संघर्ष कमेटी साबुन फैक्टरी द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण के विरुद्ध फिर से संघर्ष करने का किया फैसला।

गढ़शंकर, 06 अगस्त  : ‘लोक बचाओ पिंड बचाओ’ संघर्ष कमेटी की विशेष मीटिंग कमेटी प्रधान सूबेदार अशोक कुमार की अध्यक्षता में गढ़शंकर के बीत इलाके के मैहिंदवानी गांव में हुई। इस मीटिंग की जानकारी...
पंजाब

30 ग्राम नशीले सहित महिला ग्रिफ्तार, महिला ने जिस से खरीदी थी वह भी केस में बनाया आरोपी

गढ़शंकर । गढ़शंकर पुलिस में 30 ग्राम नशीले सहित महिला ग्रिफ्तार किया तो महिला ने जिस से खरीदी थी उसे भी केस में नामजद कर लिया । महिला व वेचने वाले के खिलाफ पुलिस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दो करोड़ की लागत से तीन मंजिला भवन किया जाएगा निर्मित : सीनियर सेकेंडरी स्कूल खुंडियां बनेगा माॅडल स्कूल: संजय रत्न

वार्षिक उत्सव में मेधावी बच्चों को किया सम्मानित ज्वालामुखी/तलवाड़ा(राकेश शर्मा) विधायक संजय रत्न ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला को माॅडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। दो करोड़ की लागत से...
article-image
पंजाब

युवक की मौत , दूसरा युवक बाल बाल बचा : तलवाड़ा में महिंद्रा पिकअप एक्टिवा में हुई टक्कर में युवक की मौके पर मौत

तलवाड़ा (राकेश शर्मा) : कस्बे के सैक्टर चार के निकट अड्डा बैरियर मे तलवाड़ा-हाजीपुर सड़क पर महिन्द्र पिकअप (पीवी 07 क्यू 0580) गाडी की एक एक्टिवा में हुई टक्कर हो जाने से एक्टिवा चालक...
Translate »
error: Content is protected !!