महाकुंभ की लोकप्रियता इंडी ब्लॉक के नेताओं के दु:ख का कारण : जयराम ठाकुर

by
महाकुंभ को लेकर इंडी ब्लॉक के नेताओं के बयान उनकी हताशा
महाकुंभ से जीडीपी में साढ़े तीन लाख करोड़ का योगदान क्यों अनदेखा कर रही विपक्ष
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री को सफल महाकुंभ के आयोजन की बधाई
एएम नाथ। शिमला  :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि इंडी ब्लॉक के नेताओं को सनातन के साथ न जाने क्या चिढ़ है कि वह हमेशा सनातन का अपमान करना चाहते हैं। महाकुंभ के आरंभ से लेकर अब तक इंडी ब्लॉक के ज्यादातर नेताओं ने अपनी मंशा जाहिर कर दी है, कुंभ को लेकर इंडी ब्लॉक के नेताओं ने अपने भीतर का ज़हर ही उगला है। जैसे-जैसे महाकुंभ में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे इंडी ब्लॉक के नेताओं की हताशा बढ़ती जा रही है और उनकी वोट बैंक के चक्कर में सनातन की परंपराओं का अपमान करने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। इंडी ब्लॉक के नेताओं के विरोध के बाद भी महाकुंभ में हर दिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। आंकड़ों के मुताबिक कुंभ में अब तक 55 करोड़ से ज्यादा लोग स्नान कर चुके हैं यह आंकड़ा अभी और भी बढ़ने वाला है। महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सफल महाकुंभ के आयोजन की बधाई एवं समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं।
जयराम ठाकुर ने कहा महाकुंभ का यह संयोग 144 सालों बाद बना है। महाकुंभ में देश ही नहीं दुनिया के कोने कोने से लोग आ रहे हैं। सिर्फ अध्यात्म ही नहीं, शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान, तकनीकी, कला, संस्कृति, व्यवसाय जगत के दिग्गजों ने कुंभ में स्नान किया और कुंभ की महिमा का बखान करने के साथ साथ दुनिया भर के लोगों से कुंभ आने और वहाँ की नैसर्गिकता का पुण्यलाभ लेने की अपील कर रहे हैं लेकिन भारत की जनता द्वारा आए दिन हर चुनाव में नकारे जा रहे इंडी गठबंधन के नेता सनातन के विरोध को अपना काम समझ रहे है। सनातन के विरोध में कांग्रेस के नेता सामान्य तर्कों और आंकड़ों को भी झुठलाते हैं। देश के लोगों द्वारा नकारे जाने से कांग्रेस की कुंठा सामने आ रही है
जयराम ठाकुर ने कहा कि अब तक 55 करोड़ लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बताया गया है कि कुंभ की वजह से उत्तर प्रदेश की जीडीपी में ही साढ़े तीन लाख करोड़ रुपए का इजाफा हो रहा है। आस-पास के राज्यों के लोगों को लाभ हो रहा है। सनातन की यह महिमा कांग्रेस समेत इंडी गठबंधन को रास नहीं आ रही है इसलिए वह हताशा में बयान दे रहे हैं। कांग्रेस समेत समस्त इंडी ब्लॉक के नेताओं से निवेदन है कि देश की भावना समझें, सनातन के प्रति अपना नज़रिया बदले और सनातन का सम्मान करना सीखें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हमारे समाज के बदलते चेहरे का आईना : हादसों में मरती मानवता और बढ़ता कंटेंट कल्चर

एएम नाथ। चम्बा : शनिवार सुबह एक कार हादसे में चम्बा और चुराह के मशहूर सिंगर जगदीश सोनी सड़क पर दर्द से कराह रहे थे। वह पल ऐसा था, जब इंसानियत को सबसे पहले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एफआईआर सीएम ऑफिस की शह पर हुई : राजेंद्र राणा का सरकार पर बड़ा हमला बदले की गंदी राजनीति

एएम नाथ । हमीरपुर।  पूर्व विधायक राजिंदर राणा ने उनके बेटे और पत्नी के खिलाफ सिरमौर जिले के पच्छाद में दर्ज की गई एफआईआर बदले की गंदी राजनीति का हिस्सा बताया है। मीडिया से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

10 साल कारावास, 20 हजार का जुर्माना लगाया : नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को – जुर्माना न देने पर दोषी को छह महीने अतिरिक्त कारावास की सजा

शाहजहांपुर :  नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी को विशेष न्यायाधीश जिला एवं सत्र न्यायालय भुवनेश अवस्थी ने दोषी करार देते हुए 10 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डबल मर्डर : बाप-बेटे को बदमाशों ने दिनदहाड़े मारी गोली …. गोली मरने वाले आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

मुक्तसर :   मलोट क्षेत्र के पास अबुल खुराना गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब दिनदहाड़े एक पिता और पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह सनसनीखेज घटना 19 अप्रैल को...
Translate »
error: Content is protected !!