महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर खन्ना ने दी कार्यकर्ताओं को बधाई

by

होशियारपुर 24 नवम्बर : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा की भाजपा ने महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रचा है। खन्ना ने कहा कि मोदी नेतृत्व में भारत हर पटल पर दुनिया के चुनिंदा देशों की लिस्ट में आ खड़ा हुआ है। भारत की गिनती दुनिया के सशक्त देशों में हो रही है। खन्ना ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा एवं विकास से लेकर देश की सैन्य ताकत को आधुनिक और बेहतरीन बनाने में मोदी सरकार ने बेजोड़ काम किया है जिससे देशवासियों के दिलों में मोदी बस चुके हैं। खन्ना ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा बीते 10 वर्षों में देश के लिए किये गए ऐतिहासिक कार्यों के लिए जनता ने इन विधानसभा चुनावों के दौरान महाराष्ट्र में भाजपा को शानदार जीत दिलाई है। खन्ना ने महाराष्ट्र की जनता का धन्यवाद करते हुए भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत के लिए कार्यकर्ताओं व देशवासियों को भधाई दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नंगल के व्यापारियों की समस्याओं को लेकर बीबीएमबी के चेयरमैन से मिले सांसद मनीष तिवारी

रोपड़: श्री आनन्दपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी नंगल के दुकानदारों की समस्याओं को लेकर निजी तौर पर भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के चेयरमैन संजय श्रीवास्तव से मिला और बीते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैसर्ज़ वोल्टस एनर्जी इनकोर्पोरेशन प्रा. लि. में भरे जाएंगे 45 पद :  मैसर्ज़ इम्यूनेटिक लाइफसाइंसेज़ प्राइवेट लिमिटेड गोंदपुर जयचंद में एक पद मेंटेनेंस ऑफिसर और दो टेकनिशियन के पद भरे जाएंगे

एएम नाथ। ऊना, 18 जुलाई। मैसर्ज़ वोल्टस एनर्जी इनकोर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पुरुष वर्ग में 45 पद अधिूसचित किए गए हैं जिनमें इलैक्ट्रिकल के 15 पद, इलैक्ट्रॉनिक्स के 5 पद, मकैनिकल के 5 पद,...
article-image
पंजाब

मेयर द्वारा पुरहीरां में शमशान-घाट की चार दीवारी के काम की शुरूआत, 23.24 लाख के साथ निर्माण होगा मुकम्मल

उद्योग मंत्री के नेतृत्व में 4 सालों के दौरान शहर में हुए बेमिसाल विकास लोगों की सुविधाओं के मद्देनजऱ विकास कार्यों में और तेज़ी लाएगा नगर निगम होशियारपुर : पंजाब सरकार द्वारा शहर के...
Translate »
error: Content is protected !!