महिला आईटीआई ऊना ने निकाली सड़क सुरक्षा नियमों पर जागरूकता रैली, उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 29 जनवरी। सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आज(गुरुवार) को महिला आईटीआई ऊना द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने महिला आईटीआई परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली महिला आईटीआई ऊना से शुरू होकर रोटरी चौक होते हुए पुनः आईटीआई परिसर में संपन्न हुई।
इस अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत आयोजित इस जागरूकता रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति सचेत करना और उन्हें दैनिक जीवन में इन नियमों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है और इसे लापरवाही के कारण व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर न केवल हम अपने जीवन की रक्षा कर सकते हैं, बल्कि दूसरों के जीवन को भी सुरक्षित बना सकते हैं।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे यातायात नियमों के प्रति स्वयं जागरूक बनें और समाज में भी इसके महत्व का संदेश फैलाएं। उपायुक्त ने जिलावासियों से अपील की कि वाहन चलाते समय सीट बेल्ट, हेलमेट सहित सभी सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।May be an image of one or more people and text
रैली के दौरान छात्राओं ने सड़क सुरक्षा से संबंधित नारे और संदेशों के माध्यम से सुरक्षित वाहन चलाने, हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग तथा यातायात नियमों के पालन के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इसके अलावा संस्थान में सड़क सुरक्षा नियमों से संबंधित क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
इस कार्यक्रम में आरटीओ ऊना अशोक कुमार, महिला आईटीआई के प्रधानाचार्य अंशुल भारद्वाज सहित आईटीआई का समस्त स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा व आपात स्थितियों में वैकल्पिक संचार प्रणाली को सशक्त बनाने हेतु 6 दिवसीय एमेच्योर एवं कम्युनिटी रेडियो प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

उपायुक्त ने प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाणपत्र किये वितरित, हैम रेडियो को हॉबी के रूप में अपनाने का किया आह्वान आपदा की स्थिति में हैम रेडियो विश्वसनीय एवं प्रभावी संचार माध्यम बन सकता है –...
article-image
हिमाचल प्रदेश

6 श्रेणियों में बांटे हिमाचल के सभी 135 थाने…. जानें- किन थानों को मिलता है ए प्लस कैटगरी

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी 135 पुलिस थानों को छह श्रेणियों में वर्गीकृत करने का फैसला लिया है. जनसंख्या, भौगोलिक क्षेत्र, आपराधिक गतिविधियां, वीआईपी मूवमेंट, यातायात व्यवस्था, अंतरराज्यीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर के त्रिदेव और  पंच-परमेश्वर सम्मेलन में बोले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर : हर महीने लाखों करोड़ के उद्घाटन और शिलान्यास है मोदी की गारंटी : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। सुंदरनगर :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हर महीने लाखों करोड़ रुपए के उद्घाटन और शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है। 10 साल के कार्यकाल में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नादौन में एसडीपीओ कार्यालय का लोकार्पण किया : नादौन में खेल परिसर को वर्ष के अंत तक पूरा करने के निर्देश

एएम नाथ। हमीरपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नादौन में कानून-व्यवस्था के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए उप-मंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) के नव स्थापित कार्यालय का लोकार्पण किया। एसडीपीओ...
Translate »
error: Content is protected !!