महिला उद्यमियों की वित्तीय सशक्तता हेतु फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित

by
एएम नाथ।  कुल्लू, 23 जनवरी : जिला उद्योग केंद्र द्वारा महिला उद्यमियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उद्योग केंद्र, कुल्लू की प्रबंधक प्रवीण लता ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को वित्तीय संसाधनों, विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा बाजार से प्रभावी रूप से जोड़ना रहा। इसमे 70 महिला उद्यमियों ने प्रत्यक्ष एवं ऑनलाइन से जुड़ी।May be an image of one or more people and text that says "川三川三 हमन .ล Entrepreneurship Awareness Program (EAP) UNDER RAISING BASINGEACEATINGMSMEPERFORMANCE Centra &ACCELERATING MSME PERFORMANCE (RAMP) Scheme nistry Micro, mall Medium Enterprises) ο ORGANISED BY Department of Industries, Industries,Himachal Himachal Pradesh MANEFOUHTRY TANOHELL 22/0h02"
कार्यक्रम में बैंकिंग सुविधाओं, ऋण स्वीकृति प्रक्रिया, विभिन्न सरकारी सब्सिडी योजनाओं, बीमा योजनाओं, उद्यम पंजीकरण तथा ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रियाओं से संबंधित विस्तृत एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर सफल महिला उद्यमी इंदिरा देवी ने जिला उद्योग केंद्र, कुल्लू के माध्यम से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत ₹10 लाख का ऋण प्राप्त कर अपने हैंडलूम व्यवसाय को सफलतापूर्वक स्थापित करने का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उनके उद्यम से प्रतिवर्ष लगभग ₹18–20 लाख का टर्नओवर प्राप्त हो रहा है।May be an image of one or more people and text
इसके अतिरिक्त, सफल उद्यमी अभिरूप सल्हूरिया ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ₹32 लाख का ऋण, जिसमें ₹8 लाख की सब्सिडी शामिल है, प्राप्त कर अपने फ्लेक्स प्रिंटिंग एवं एडवर्टाइजमेंट व्यवसाय को सफलतापूर्वक संचालित करने के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम उद्देश्य महिला उद्यमियों की वित्तीय पहुँच को सुदृढ़ करना, उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ना तथा बाजार से प्रभावी रूप से जोड़ना रहा।May be an image of studying and text
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों एवं संस्थानों के प्रतिनिधि भी शामिल रहे। इनमें एनएसआईसी से मुख्य प्रबंधक शशलोकेश भाटिया, आरसेटी कुल्लू के निदेशक चंदर नारायण सिंह, एलडीएम कार्यालय से वरिष्ठ अधिकारी, अभिनव ठाकुर (मार्केटिंग ऑफिसर), श्रीधर (एग्रीकल्चर ऑफिसर), दिप्तांशु ठाकुर (मार्केटिंग ऑफिसर), ग्रामीण विकास विभाग/एनआरएलएम से मिशन एक्जीक्यूटिव नीरज शर्मा, तथा उद्योग विभाग के परियोजना स्टाफ राजेंद्र शर्मा,अभिनेत शर्मा, महेंद्र, प्रिया एवं दिव्य प्रकाश उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में अमृतसर निवासी तीन युवकों से 75 ग्राम चिट्टा बरामद, गिरफ्तार

एएम नाथ : धर्मशाला l जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे “विशेष अभियान” के अंतर्गत पुलिस की विशेष टीम ने अमृतसर निवासी तीन नशा तस्करों को 75 ग्राम चिट्टा (हेरोइन)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला का विकास सरकार की प्राथमिकता, तय समय में पूरे करें सभी काम: विक्रमादित्य सिंह

विधानसभा परिसर में बैठक कर लिया धर्मशाला के विकास कार्यों का ब्योरा,  मौके पर जाकर किया सड़क और अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण एएम नाथ।  धर्मशाला, 20 दिसंबर। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस के दुश्मन बंबीहा गैंग पर कसा NIA का शिकंजा : 3 राज्यों में 9 ठिकानों पर छापेमारी

टेररिस्ट-गैंगस्टर सिंडिकेट मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बुधवार को पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में दविंदर बंबीहा गिरोह के सहयोगियों से जुड़े 9 से अधिक ठिकानों पर व्यापक छापेमारी...
हिमाचल प्रदेश

शिकायत निवारण समिति में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की हुई अनदेखी को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया : प्रतिभा सिंह

कुल्लू : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि शिकायत निवारण समिति में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की हुई अनदेखी को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया है। उन्हें समिति में शामिल करना बहुत जरूरी है।...
Translate »
error: Content is protected !!