महिला एवम बाल विकास विभाग द्वारा आर्य डिग्री कॉलेज में जागरूकता शिविर आयोजित

by
नूरपुर, 27 दिसंबर: महिला एवम बाल विकास विभाग के सौजन्य से आज बुधवार को स्थानीय राजकीय आर्य डिग्री कॉलेज में ‘वो दिन’ कार्यक्रम के तहत महिलाओं व किशोरियों के लिए एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर बारे जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देदय महिलाओं तथा किशोरियों को स्वच्छता,मासिक धर्म प्रबंधन तथा शरीर में रक्त की कमी विषय पर जानकारी दी गई। इस मौके पर विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्कता बरतने एवम नियमित चेकअप तथा मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली विभिन्न सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया गया।
इस अवसर पर स्लोगन राइटिंग,पोस्टर मेकिंग और क्विज कॉम्पिटिशन करवाए गए तथा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
शिविर में ज़िला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा, कार्यकारी सीडीपीओ सुनीत कुमार,आर्य कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ विश्वजीत सिंह,आयुष विभाग की चिकित्सा अधिकारी डॉ पूनम शर्मा सहित कालेज स्टाफ व छात्राएं उपस्थित रहीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वसुंधरा खुद का नाम पढ़ कर पर्ची खा जातीं, होशियार नेता होता होता तो ऐसा कर देता : भजनलाल के मुख्यमंत्री बनने पर बोले बेनीवाल

 राजस्थान में 13 नवंबर को 7 सीटों पर उपचुनाव हैं. उनमें सबसे हॉट सीट खींवसर बन चुकी है, जहां से नागौर सांसद और खींवसर से पूर्व विधायक हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल मैदान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार किसी भी मंदिर का सोना-चांदी नहीं रखेगी गिरवी : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

शिमला, 5 सितंबर : हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार राज्य के किसी भी मंदिर का सोना-चांदी गिरवी नहीं रखेगी। सरकार के पास इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरूवार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

न्यूजीलैंड स्टडी वीजा के लिए अप्लाई करने का सुनहरा मौका: कंवर अरोड़ा

नवांशहर।  कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के MD कंवर अरोड़ा ने कहा कि न्यूजीलैंड स्टडी वीजा के लिए अप्लाई करने का शानदार मौका है। जिन स्टूडेंट्स ने 2023,24 या 2025 में 12वीं पास की है। पंजाब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय उच्च विद्यालय दाँवटा की नव्या ने पास की छात्रवृत्ति परीक्षा

कुठाड़, 9 मार्च (तारा) : राजकीय उच्च विद्यालय दाँवटा की आठवीं कक्षा की मेधावी छात्रा नव्या ने राज्य स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय:  साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय व अपने परिजनों का नाम...
Translate »
error: Content is protected !!