महिला की अपने चार संगे संबंधियों के साथ आस्ट्रेलिया के फिलिप आईलैंड पर डूबने से मौत : हादसे में महिला के पति को बचा लिया गया

by

कपूरथला :  फगवाड़ा से अपने रिश्तेदारों के पास आस्ट्रेलिया गई महिला की अपने चार संगे संबंधियों के साथ फिलिप आईलैंड पर डूबने से मौत हो गई। समुद्र से अचानक उठी लहरों में डूब कर मरने वाले चार लोगों में से तीन महिलाएं शामिल हैं। सभी लोग छुट्टी मनाने के लिए घूमने फिलिप आईलैंड पर आए थे।

आस्ट्रेलिया के फिलिप बीच पर डूबने से फगवाड़ा की जिस महिला की मौत हुई है उसकी पहचान रीमा सौंधी के रूप में हुई है। वह अपने पति संजीव सौंधी के साथ अपने भाई के पास मेलबर्न में गई थी। हालांकि इस हादसे में रीमा के पति को बचा लिया गया है। फिलिप आईलैंड पर निगरानी करने वाली फोर्स हादसे के आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची।

3 की मौके पर मौत, 1 ने अस्पताल में तोड़ा दम

फिलिप आईलैंड पर लोगों का कहना है कि अक्सर हादसे होते रहते हैं। बावजूद इसके इस बीच पर कोई सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध नहीं है। यहां पर सुरक्षा गार्ड भी मौजूद नहीं रहते हैं। ताजा दुर्घटना के बाद भी सुरक्षा दस्ते को लोगों ने सूचित किया को वह हैलीकॉप्टर लेकर मौके पर पहुंचे।

सुरक्षा दस्ते 4 में से 3 लोगों की समुद्र में से लाशें निकाली जबकि एक 49 साल की महिला की सांसे चल रही थीं । सुरक्षा गार्ड टीम ने उसे सीपीआर देकर तुरंत अस्पताल में पहुंचाया। लेकिन उसने वहां पर जाकर दम तोड़ दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा से संवाद: स्वामी विश्वानंद जी ने ध्यान की शक्ति और धर्मों की एकता पर दिया विशेष बल

कालेश्वर मंदिर (हिमाचल प्रदेश)l दलजीत अजनोहा : वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध कालेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी स्वामी विश्वानंद जी के साथ एक विशेष और विचारोत्तेजक संवाद...
article-image
पंजाब

दोआबा पब्लिक स्कूल, दोहलरों (माहिलपुर) में गुरबाणी के आसरे से नया सत्र 2025-26 शुरू

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दोआबा पब्लिक स्कूल दोहलरों (माहिलपुर) ने पवित्र गुरबाणी की विशेष भक्ति सेवा के साथ नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 की शुरुआत की। स्कूल में 21 अप्रैल को श्री अखंड पाठ साहिब जी...
article-image
पंजाब

प्रणव कृपाल के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा

गढ़शंकर ।  जिला युवा कांग्रेस महासचिव प्रणव किरपाल के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों तथा भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में शहीद हुए भारतीय...
article-image
पंजाब

ड्रोन से आई 5 किलो हेरोइन जब्त : पुलिस की गिरफ्त में पाकिस्तानी तस्करों का गुर्गा

अमृतसर। पुलिस कमिशनरेट अमृतसर द्वारा हेरोइन तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को वीरवार की सुबह गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के कब्जे से कब्जे से पांच किलो और 25 ग्राम हेरोइन बरामद...
Translate »
error: Content is protected !!