महिला सरपंच गिरफ्तार : दो मनरेगा अधिकारियों और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

by

तरनतारन : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए तरनतारन की एक महिला सरपंच को करप्शन के तहत गिरफ्तार किया है। इसके अलावा विजिलेंस ब्यूरो ने अमृतसर में दो मनरेगा अधिकारियों और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू की है। आरोप है कि महिला ने एक अन्य व्यक्ति और मनरेगा अधिकारियों के साथ मिलकर फंड में धांधली की है।
मिली जानकारी के अनुसार विजिलेंस ब्यूरो अमृतसर रेंज ने यह कार्रवाई तरनतारन की ग्राम पंचायत कोट जसपत की सरपंच अमनदीप कौर के खिलाफ की है। फिलहाल उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दोनों मनरेगा ग्राम रोजगार सहायक जोधवीर सिंह, कोट जसपत ग्राम पंचायत के मनरेगा तकनीकी सहायक तरुणप्रीत सिंह और व्यक्ति प्रेम सिंह को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।
2.16 लाख हुई धांधली : जानकारी के अनुसार महिला सरपंच व अन्य आरोपियों ने मिलकर गांव में मनरेगा के लिए आए फंड में से 2,16,510 रुपए की धांधली की है। दोषियों ने आपस में मिलकर गांव में मनरेगा स्कीम के अंतर्गत मजदूरों के फर्जी मस्टररोल तैयार किए और अपनी जान-पहचान व्यक्तियों के नाम पर दिहाड़ियों के जाली बिल बना कर बैंक में से पैसे निकलवाए। इस संबंद में आइपीसी की धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120-बी और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 13(1) ए, 13(2) के अंतर्गत थाना विजिलेंस ब्यूरो अमृतसर में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

गांवों के सर्वपक्षीय के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी: सांसद मनीष तिवारी

ब्लॉक नवांशहर की पंचायतों के करोड़ 2.15 रुपए के ग्रांटों के काम शुरू करवाए नवांशहर, 21 जनवरी: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार गांवों को शहरों वाली सुविधाएं मुहैया करवाने हेतु...
article-image
पंजाब

कक्षा 6-8 तक के सामाजिक शिक्षा पढ़ाने वाले विषय अध्यापकों के लिए एक दिवसीय सेमिनार आयोजित

गढ़शंकर : स्कूल ऑफ एमिनेंस गढ़शंकर में कक्षा 6-8 तक के सामाजिक शिक्षा पढ़ाने वाले विषय अध्यापकों के लिए एक दिवसीय सेमिनार प्रिंसिपल सीमा बुद्धिराजा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। ब्लॉक संसाधन समन्वयक...
article-image
पंजाब

चब्बेवाल विधान सभा क्षेत्र उप चुनाव – जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में हुई पोलिंग स्टाफ की पहली रैंडेमाइजेशन

होशियारपुर,  22 अक्टूबरः   भारतीय निर्वाचन आयोग की हिदायतों पर चब्बेवाल विधान सभा क्षेत्र उप चुनाव के मद्देनजर आज डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल की अध्यक्षता में एन.आई.सी. कार्यालय, जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में पोलिंग स्टाफ की...
article-image
Uncategorized , पंजाब

कमाही देवी से चंडीगढ़ के लिए सरकारी बस सेवा शुरू :महंत राजगिरि और विधायक घुम्मन ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया

दसूहा/होशियारपुर, 13 जनवरी: विधायक दसूहा कर्मबीर सिंह घुम्मन के अथक प्रयासों से पंजाब सरकार ने कंढी क्षेत्र के लोगों को नए साल का तोहफा देते हुए कमाही देवी से राजधानी चंडीगढ़ तक सरकारी बस...
Translate »
error: Content is protected !!