महिला सहित 2 गिरफ्तार : 17 नशे के इंजेक्शन व पुरुष से 50 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने महिला से 17 नशे के इंजेक्शन व पुरुष से 50 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एस. एच. ओ. गढ़शंकर हरप्रेम सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह पुलिस कर्मियों के साथ देनोवाल गांव के पास चेकिंग कर रहे। इस दौरान इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह को मुखबिर ने सूचना दी कि दीशो पत्नी संतोख सिंह निवासी देनोवाल खुर्द व मखन सिंह पुत्र फकीर सिंह निवासी करियाम जिला नवाशहर दोनों दीशो के घर में नशे का धंधा कर रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने दीशो व मखन सिंह को पकड़ कर तलाशी ली तो दीशो के पास से 17 नशे के इंजेक्शन और मखन सिंह के पास से 50 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया। सब इंस्पेक्टर हरप्रेम सिंह ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और दोनों से पूछताछ की जा रही है कि वह नशा कहां से खरीदकर लाते थे और किसे बेचते थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब के सतत विकास में युवाओं की भूमिका विषय पर सेमिनार 30 को

होशियारपुर, 29 अगस्त: 30 अगस्त को वुडलैंड ओवरसीज स्कूल, होशियारपुर में एनजीओ-ए4सी दसूहा के सहयोग से “पंजाब के सतत विकास में युवाओं की भूमिका” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। वुडलैंड ओवरसीज स्कूल,...
article-image
पंजाब

मिशन समर्थ के अंतर्गत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में स्कूल प्रमुखों का सेमिनार 

गढ़शंकर, 10 फरवरी: मिशन समर्थ 4.0 के अंतर्गत विद्यालय प्रमुखों और विद्यालय प्रभारी शिक्षकों के लिए एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल बोड़ा में किया गया। प्रिंसिपल सीमा बुधिराजा, ब्लॉक नोडल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बम की तरह फटा मोबाइल : 20 साल की युवती की इलाज के दौरान हो गई मौत

डलहौजी  :  मोबाइल ब्लास्ट के मामले अक्सर  सामने आते रहते हैं. ताजा मामले में मोबाइल ब्लास्ट में घायल युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई. 20 साल की युवती किरण का हिमाचल प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!