मांगा अकाउंट नंबर , 300 करोड़ रुपए कल होगा जारी : 1923 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट बल्क ड्रग फार्मा पार्क

by

शिमला । हिमाचल में बल्क ड्रग फार्मा पार्क के लिए केंद्र सरकार कल 300 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी करेगा। केंद्र सरकार ने उद्योग विभाग से प्रोजेक्ट को लेकर बनाया गया नया अकाउंट नंबर मांगा है, जो विभाग ने केंद्र को जारी कर दिया है।
300 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी होने के बाद में विभाग ऊना के हरोली में प्रोजेक्ट साइट की डेवलपमेंट का काम शुरू करेगा और इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
हरोली में 568.58 हेक्टेयर एरिया में फार्मा पार्क बनाया जाना है। पार्क के डिवेलपमेंट कार्य के लिए केंद्र सरकार 300 करोड रुपए की पहली किस्त जारी कर रहा है। प्रोजेक्ट अप्रूवल के दौरान ही केंद्र सरकार ने जल्द पहली किस्त जारी करने की बात कही थी, जो विभाग को सोमवार को मिलने की उम्मीद है।
1923 करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार इस प्रोजेक्ट के लिए अपने शेयर का 1118 करोड़ रुपए जारी करेगा। इसकी पहली किस्त 300 रुपए करोड़ की होगी।
बल्क ड्रग फार्मा पार्क के लिए कुल जमीन का 63.68% एरिया को इंडस्ट्रियल प्लॉट एरिया के रूप में विकसित किया जाएगा। 362.05 एरिया में इंडस्ट्रियल एरिया विकसित किया जाएगा। इसके अलावा बल्क ड्रग्स फार्मा पार्क के निर्माण के दौरान 10.10 % एरिया को ग्रीन एरिया में कवर किया जाएगा।
उद्योग विभाग के निदेशक राकेश प्रजापति ने कहा कि बल्क ड्रग फार्मा पार्क के लिए केंद्र सरकार कल 300 रुपए की पहली किस्त जारी कर सकता। इसके लिए केंद्र सरकार को अकाउंट नंबर जारी कर दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वयं सहायता समूहों व कृषि उत्पादक संघों को भी प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों से जोड़ा जाए : DC मुकेश रेपसवाल

चंबा में जिला सहकारिता विकास समिति की 5 वीं बैठक आयोजित उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा : जिला मुख्यालय चंबा में जिला सहकारिता विकास समिति की बैठक आयोजित...
article-image
पंजाब

 डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने गांव वासियों को कोविड टीकाकरण व टैस्टिंग के लिए किया जागरुक

लोगों को स्वास्थ्य टीमों को ज्यादा से ज्यादा सहयोग करने की अपील की होशियारपुर, 21 मई: डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि जिले के सभी गांवों में कोविड टीकाकरण व टैस्टिंग को लेकर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कस्बा समुंदड़ा में मेडिकल स्टोर मालिक पर देर रात फायरिंग, गंभीर घायल

गढ़शंकर l गढ़शंकर चंडीगढ़ रोड़ पर कस्बा समुंदड़ा में मेडिकल स्टोर के मालिक पर दो नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार युवको में फायरिंग की, जिसमें मेडिकल स्टोर मालिक गंभीर घायल हो गया। पुलिस आरोपियों की तलाश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने हिमाचल को पहुंचा दिया दिवालियापन की स्थिति में : राज्य सरकार ने पिछले डेढ़ साल में करीब 30,000 करोड़ रुपये का लिया कर्ज – सांसद अनुराग ठाकुर

शिमला । पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि कुप्रबंधन के कारण राज्य दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गया है। संवाददाता...
Translate »
error: Content is protected !!