मांगे उधार दिए हुए 1200 रुपये तो उतार दिया मौत के घाट – रात को इकट्ठे बैठकर पी थी शराब

by
लुधियाना। पंजाब के लुधियाना जिले के झांबेवाल गांव में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दोस्त ने अपने दूसरे दोस्ती की हत्या कर दी है। दोस्त को दिए 1200 रुपये वापस मांगने पर उसकी हत्या कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में पता चला कि मृतक रघवेंदर कुमार और आरोपित रवि दोनों आपस में दोस्त थे। रघवेंदर कुमार ने रवि को उधार दिए 12 सौ रुपये लेने थे। दोनों ने मिलकर 26 दिसंबर की रात को इकट्ठे बैठकर शराब पी थी।  इसी दौरान रघवेंदर कुमार ने रवि से अपने पैसे मांगे। इसके बाद दोनों में विवाद हो गया। इस पर रवि ने रघवेंदर कुमार के सिर पर किसी चीज से हमला कर दिया और वह घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। थाना जमालपुर पुलिस ने झांबेवाल निवासी आरोपित रवि के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपित अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।  एसआई जोगिंदरपाल ने बताया कि गांव मुंडियां खुर्द निवासी निभा देवी ने दी शिकायत में कहा कि उसका पति रघवेंदर कुमार (42) सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था, जो 26 दिसंबर को बाजार से सब्जी लेने और किराने वाले के पैसे देने के लिए झांबेवाल गया था, पर वह वापस नहीं आया।
          अगली सुबह उनके जानकार मनोज कुमार ने फोन कर सूचित किया कि बीती रात को रघवेंदर कुमार का रवि के साथ पेसै के लेन-देन के संबंध में झगड़ा हो गया था। इसके चलते दोनों में लड़ाई हुई थी और उसमें उसके पति को गंभीर चोटें लगी थी।  इसके बाद वह घायल रघेंवदर कुमार को सिविल अस्पताल लेकर गए। इसके बाद उसे मोहनदई कैंसर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उसने 28 दिसंबर को दम तोड़ दिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मान सरकार ने स्वास्थ्य कर्मियों को हड़ताल खत्म कर ड्यूटी पर लौटने के दिए निर्देश

अमृतसर। पंजाब सरकार ने बाढ़ आपदा के बीच नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल पर कड़ा कदम उठाते हुए ईस्ट पंजाब एसेंशियल सर्विसेज (मेंटेनेंस) एक्ट 1947 के तहत आदेश जारी कर दिया है। अब सरकारी मेडिकल...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज की बी.कॉम. तृतीय सेमेस्टर तथा बी.सी.ए प्रथम सेमेस्टर का परिणाम शानदार रहा

गढ़शंकर, 25 फरवरी: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रहे डिग्री कोर्स बी.काॅम. और बी.सी.ए के परिणाम शानदार रहे हैं। कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत कौर ने कहा कि बी.कॉम. तीसरे...
article-image
पंजाब

बाबा चरनजीत सिंह ने 300 जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े बांटे

गढ़शंकर, 25 जनवरी: डघाम गांव में बाबा चरणजीत सिंह जी ने लगभग 300 जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े, कंबल, जैकेट, मोजे, कोट, टोपियां, मफलर आदि वितरित किए। बाबा जी हर साल जनवरी महीने में...
article-image
पंजाब

जेल वाडर्न हरप्रीत सिंह गिरफ्तार : 80 हजार रुपये बतौर रिश्वत के रुप में लिए थे

चंडीगढ़: 11 अक्तूबर: विजिलैंस ब्यूरो द्वारा रिश्वत के मामले में भगौड़ा करार दिए गए केंद्रीय जेल अमृतसर के वाडर्न हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। हरप्रीत ने जेल में बंद कैदी को मोबाइल...
Translate »
error: Content is protected !!