मांगों को पूरा करने को लेकर डीसी होशियारपुर को सौंपेंगे मांगपत्र : जयगोपाल धीमान

by

गढ़शंकर :
लेबर पार्टी के अध्यक्ष जय गोपाल धीमान ने आरटीआई के तहत गढ़शंकर ब्लाक विकास एवं पंचायत अधिकारी के कार्यालय में खाली पदों के कारण पैदा हो रही समस्याओं का खुलासा किया है।
उन्होंने बताया कि ब्लाक गढ़शंकर में 28 ग्राम पंचायत सचिवों के स्थान पर सिर्फ 3 पंचायत सचिव कार्यरत हैं। जिसमें एक-एक पंचायत सचिव के पास 50 के करीब गांव आते हैं और इन गांवों को कवर करना काफी कठिन है। धीमान ने बताया कि सरकारी साइट कार्यालय में अकाउंटेंट क्लर्क का एक पद, ग्राम सेवक 10 पद, स्टैनो एक पद, सेवादार के दो पद खाली पड़े हैं। इसी प्रकार समिति साइट कार्यालय में सुपरिंटेंडेंट, पंचायत अधिकारी, टैक्स कलैक्टर का एक-एक पद, सिलाई टीचर तीन पद, सेवादार का एक पद रिक्त है।
उन्होंने बताया कि पंजाब में कैटल शैड बनाने को लेकर धांधली हुई है और 632 कैटल शैडों में से सिर्फ 282 लाभपात्रों को पैसे प्राप्त हुए हैं तथा शेष 337 लाभपात्रों को दो सालों से पैसे नहीं मिले हैं। जबकि 13 लाभपात्र वित्तीय हालातों के चलते कैटल शैड नहीं बना सके हैं। सरकारी योजना के तहत लाभपात्रो को 66 हजार रुपये से लेकर 1.18 लाख रुपये पहले अपनी जेब से खर्च करने थे और सरकार ने यह राशि उन्हें बाद में अदा करनी थी।
उन्होंने कहा कि इन राशियों की प्राप्ति के लिए 6 जून को सुबह 10 बजे डीसी होशियारपुर को मांगपत्र सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर लाभपात्रों को समेत मुआवजा पैसा न मिला तो धरना लगाया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

निकाय चुनाव करवाने के मामले को लेकर पंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट जाने की कर रही तैयारी

अरुण दीवान। चंडीगढ़ : पंजाब में निकाय चुनाव करवाने के मामले को लेकर पंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है। सरकार वार्डों के परिसीमन के बाद ही चुनाव करवाना चाहती है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा की पंजाब से लगती सीमाओं पर जबर्दस्त नाकाबंदी : छावनी में तबदील हरियाणा-पंजाब सीमाएं

चंडीगढ़  :  किसानों को रोकने के लिए हरियाणा की पंजाब से लगती सीमाओं पर जबर्दस्त नाकाबंदी कर दी गई है । शम्भू बॉर्डर से टिकरी तक सभी सीमाओं और छोटे-बड़े रास्तों पर पुलिस व...
article-image
पंजाब

ASI पर किया हमला – पगड़ी भी उतार दी : एएसआई ने जब उसे स्पीकर बंद करने और उतारने को कहा, तो सब्जी विक्रेता राजकुमार गया भड़क

जालंधर। पंजाब के जालंधर शहर के लद्देवाली क्षेत्र में एक ई-रिक्शा पर सब्जी बेच रहे व्यक्ति ने पुलिस कर्मचारी पर हमला कर दिया। यह घटना तब घटी जब एएसआई ने ई-रिक्शा पर लगाए गए...
article-image
पंजाब

कंप्यूटर ऑपरेटर का तलवार से हाथ काटने वाला निहंग सिंह गिरफ्तार

बठिंडा। बीते शुक्रवार को तलवंडी साबो सिविल अस्पताल में स्थित नशा मुक्ति केंद्र में दवा की पर्ची कटवाने को लेकर हुए विवाद के बाद कंप्यूटर ऑपरेटर का हाथ काटने वाले निहंग सिंह काला सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!