मां को उम्रकैद …मुझे दादी के पास सोना : इतना सी बात पर मां ने बेटे को चाकू घोंपकर मारा था

by

जालंधर  ; मामूली बात पर बेटे की हत्या करने वाली मां को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. यह मामला साल 2020 का है, जब जालंधर के सोहल जगीर गांव में मां ने अपने ही 6 साल के बेटे अर्शप्रीत सिंह की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी।

दरअसल, अर्शप्रीत अपनी दादी से ज्यादा प्यार करता था और उनके साथ ही सोने की जिद कर रहा था. बस यही बात मां को नागवार गुजरी और मासूम की मौत की नींद सुला दिया.

आरोपी महिला ने अपने बेटे की हत्या उस समय कर दी थी, जब बच्चा दादा-दादी के साथ सोने की जिद कर रहा था. घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया था. दादा अवतार सिंह ने अपने बयान में बताया कि उनका पोता अर्शप्रीत अपनी दादी चरणजीत कौर के बेहद करीब था और वह दादी से बहुत प्यार करता था. इस कारण उसकी मां कुलविंदर कौर और परिवार के अन्य सदस्यों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी.

मां ने की थी बेटे की हत्या

8 जून 2020 को वह दादी के साथ सोने की जिद कर रहा था. इस दौरान उसकी मां काफी गुस्सा हो गई है. वह बेटे को अपने साथ कमरे में ले गई, जहां उसने सब्जी काटने वाले चाकू को बेटे को पेट में घोंप दिया. बच्चे की चीख सुन दादा-दाती तुरंत मौके पर पहुंचे. यहां उन्होंने जो कुछ भी देखा वह देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. उन्होंने देखा कि उनका पोता बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ा था, जबकि उसकी मां हाथ में चाकू लिए खड़ी थी।

बिस्तर पर खून से लथपथ मिला मासूम

आरोप है कि मां कुलविंदर कौर ने अपने बेटे के पेट में दो बार चाकू मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. दादा-दादी घायल पोते को लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. रास्ते में ही ने दम तोड़ दिया था. घटना के बाद शाहपुर थाना पुलिस ने आरोपी मां के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. कुछ समय बाद उसे गिरफ्तार भी कर लिया था।

मां को हुई उम्रकैद

कई सालों तक चले इस केस में कोर्ट ने आरोपी मां को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है. साथ ही उस पर 50 हजार का जुर्माना भी लगाया है. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि यह एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला है, जिसमें एक मां ने अपने मासूम बेटे की जान ले ली. ऐसे अपराध में सख्त सजा देना आवश्यक है, ताकि समाज में एक स्पष्ट संदेश जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बेटे ने 60 वर्षीय बाप को लाठियों से बुरी तरह पीटा : पैसे उधार लेकर उपचार कराने सरकारी अस्पताल पहुंचा

अबोहर : बुधवार सुबह गांव तूतवाला निवासी एक वृद्ध को उसके बेटे ने लाठियों से बुरी तरह पीटा। घायल व्यक्ति गांव में किसी से किराये के पैसे मांगकर बस से अस्पताल पहुंचा, जहां उसका...
article-image
पंजाब

प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल स्कॉलरशिप के चेक वितरित किए

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर के संस्थापक प्रिंसिपल हरभजन सिंह की स्मृति में संचालित प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल ट्रस्ट ने सत्र 2024-25 के अंतर्गत कॉलेज में विभिन्न पाठ्यक्रमों में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

151 से ज्यादा सीट आ जाए तो प्रशांत किशोर के मुंह पर गोबर पड़ जाए : 303 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी – प्रशांत किशोर

नई दिल्ली  : राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत किशोर ने नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी को...
article-image
पंजाब

गांव थेंदा चिपड़ा की छात्रा गुरलीन कौर ने एनएमएमएस परीक्षा पास करके चमकाया क्षेत्र का नाम

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा सरकारी मिडिल स्कूल थेंदा चिपड़ा की छात्रा गुरलीन कौर ने छात्रवृत्ति की परीक्षा एनएमएमएस पास करके जहां गांव का नाम रोशन किया वही स्कूल तथा अपने माता-पिता का भी नाम चमका...
Translate »
error: Content is protected !!