मां ने अपनी 11 वर्षीय बेटी की शादी 35 साल के व्यक्ति से करवाई शादी

by

लुधियाना  : मां ने अमृतसर से लुधियाना मायके आकर अपनी 11 वर्षीय बेटी की शादी एक 35 वर्षीय व्यक्ति के साथ जबरन करवा दी। मां ने बेटी की शादी के बारे में अपने पति को भनक तक लगने नहीं दी।

कुछ दिन बाद मां ने बेटी की शादी की फोटो अपने वाट्सएप स्टेटस पर लगाई तो अमृतसर में बैठे लड़की के पिता को शादी के बारे में पता चला। लड़की के पिता जगजीत सिंह ने तुरंत अमृतसर में पुलिस को शिकायत दी। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस कमिश्नर अमृतसर और एडिशनल डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस को भी शिकायत दी। अमृतसर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करके लुधियाना के टिब्बा थाने में ट्रांसफर कर दी। थाना टिब्बा ने लड़की के पिता की शिकायत पर लड़की की मां, नाना-नानी, मौसी, लड़के व उसके पिता समेत नौ लोगों पर बाल विवाह निषेध कानून के तहत एफआईआर दर्ज कर दी है। पुलिस ने अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की है।

अमृतसर के खालसा नगर निवासी लड़की के पिता जगजीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसकी बेटी की उम्र करीब 11 साल है और उसका नानके लुधियाना के ताजपुर रोड के पास है। जगजीत सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी कमलजीत कौर बेटी को लेकर अपने मायके लुधियना आई और यहां पर उसने अपनी मां स्वर्णजीत कौर, पिता सुखविंदर सिंह, बहन काजल व प्रिया के साथ मिलकर उसकी शादी ताजपुर चौक के नजदीक रहने वाले 35 वर्षीय प्रिंस के साथ कर दी। जगजीत सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी कमलजीत कौर ने उसे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। उसने बताया कि जब कमलजीत कौर ने अपने वाट्सएप स्टेटस पर बेटी की शादी की फोटो अपलोड की।

जगजीत सिंह ने पुलिस को कहा कि उनकी पत्नी ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर नाबालिग बेटी की जबरन शादी की है। पुलिस ने जगजीत सिंह की शिकायत पर लड़ी की मां कमलजीत कौर, नाना सुखविंदर सिंह, नानी स्वर्णजीत कौर, मामा रविंदर सिंह, मौसी काजल, प्रिया, लड़के प्रिंस, उसके पिता अनूप सिंह, लड़के की दादी राज रानी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि लड़की के पिता जगजीत सिंह ने अमृतसर में जीरो एफआईआर दर्ज करवाई थी। अमृतसर पुलिस ने एफआईआर लुधियाना के टिब्बा थाने में ट्रांसफर की है क्योंकि लड़की की शादी ताजपुर रोड पर हुई थी जो कि टिब्बा थाने के अधीन आता है। उन्होंने कहा कि एफआईआर दर्ज करने के बाद अब आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस बैलेट में 74 सीटों पर आगे थी – मशीन खुलते ही पीछे कैसे हो गई : दीपेंद्र हुड्डा

रोहतक, 14 नवंबर : सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार चुनाव के समय जनता से किये वादों को पूरा करे। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रतिपक्ष जनता की उम्मीदों...
article-image
पंजाब

अंधापन वास्तुदोषों की वजह से भी हो सकता : डॉ भूपेन्द्र वास्तुशास्त्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : आपके भवन की एक एक ईट आपके सफलता या विफलता की कहानी बयां करती हैं अगर सही निर्माण है तो हमारी सोच, बुद्धि, शारीरिक क्षमता सभी अनुकूल होगी और निर्माण ही...
article-image
पंजाब

4.62 करोड़ की लागत से 14 लाइब्रेरी का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया उद्घाटन : कहा ,लोगों को किताब से जोड़ेंगे

पंजाब को शिक्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नई पहल की है। उन्होंने हर वर्ग को किताब से जोड़ने की पहल की है। मुख्यमंत्री मान ने गांवों में रहने वाले हर वर्ग...
Translate »
error: Content is protected !!