मातम में बदली खुशियां, 12 जिंदगियां तबाह – एक परिवार पर पड़ी कोहरे की मार

by
रतिया :  हरियाणा के फतेहाबाद जिले के रतिया में धुंध की वजह से शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ था. इस हादसे में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं. मरने वालों की संख्या छह से बढ़कर 12 हो चुकी है।  वहीं अभी भी तीन लोगों का कुछ पता नहीं चल रहा है.
आइए जानते हैं खौफनाक हादसे के बारे में…….
दरअसल, रतिया उपमंडल के गांव महमड़ा से एक परिवार शादी समारोह के लिए पंजाब की लाधुका मंडी गया था. रतिया के साथ लगते पंजाब के दो गावों से भी उनके रिश्तेदार क्रूजर गाड़ी में सवार हो गए. अचानक से धुंध की वजह से रतिया के सरदारेवाला गांव में देर रात को सवारियों से भरी एक क्रूजर गाड़ी भाखड़ा नहर में गिर गई, जिसमें अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है. चालक ने समय रहते छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली, लेकिन गाड़ी में सवार 14 लोग नहर में गिर गए थे. सर्च ऑपरेशन चलाया गया और नौ लोगों के शव नहर से निकाले जा चुके हैं.
कार में सवार 14 में से केवल दो लोग ही जिंदा बच पाए हैं. तीन की तलाश जारी है. घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए थे. चालक को बदहवासी की हालत में वहां से निकलते देखा गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक की पहचान महमड़ा निवासी छिंदा सिंह के रूप में हुई है. बाकी लोगों की तलाश जारी है और सभी की पहचान हो गई है. एनडीआरएफ की तरफ से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
उधऱ, रतिया में सरदारेवाला गांव के पास से क्रूजर गाड़ी को भाखड़ा नहर से बाहर निकाला गया. बच्चे और एक 50 वर्षीय व्यक्ति को जिंदा निकाला गया है, बाकी अन्य लोगों की तलाश जारी है. फिलहाल, गोताखोरों को बुलाया गया है और शनिवार सुबह भी सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ है. अरमान नाम का बच्चा भी जिंदा बचा है. बच्चे ने बताया कि गाड़ी का शीशा और दरवाजा टूटने की वजह से उसकी जान बच गई. साथ ही वाटर प्रूप जैकेट की वजह से वह नहर में नहीं डूबा और दो घंटे तक बहता रहा. बाद में उसे निकाला गया.
आज होगा पोस्टमार्टम
बताया जा रहा है कि आज 9 शवों का पोस्टमार्टम होगा. 12 लोगों की मौत से गांव में गम का माहौल है. ये सभी आपस में रिश्तेदार थे और अलग-अलग तीन गांव में रहते थे.
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर के 61वें जन्मदिन पर भावनाओं का सैलाब :प्रदेशभर से उमड़ा स्नेह, लगा बंधाइयों का तांता

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश के एवं पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के 61वें जन्मदिन के अवसर पर पूरे प्रदेश में उत्साह, स्नेह और शुभकामनाओं का अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला। जन्मदिन...
article-image
पंजाब

13 से 17 फरवरी तक लाजवंती स्टेडियम में होगा नेचर फेस्ट–2026: आशिका जैन

डिप्टी कमिश्नर ने फेस्ट की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक – अधिकारियों को सुचारू व्यवस्था संबंधी दिए दिशा-निर्देश होशियारपुर, 9 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट की प्रभावी अनुपालना को बैठक आयोजित

सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल ने की अध्यक्षता जारी वित्त वर्ष के दौरान 65 दुकानदारों को फूड लाइसेंस जारी एएम नाथ। चम्बा :  सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल की अध्यक्षता में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट...
Translate »
error: Content is protected !!