माता चंचल कौर की मरने पश्चात आंखें दान : माता के निधन पर पूर्व नगर कौंसिल अध्यक्ष राजिंदर शूका को सदमा

by
गढ़शंकर,  22 सितंबर: गढ़शंकर इलाके की विख्यात शख्सियत स. राजेंद्र सिंह शूका पूर्व नगर कौंसिल अध्यक्ष गढ़शंकर को उस समय गहरा सदमा पहुंचा जब उनके माता चंचल कौर का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया। जहां उनके निधन पर क्षेत्र की विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं  धार्मिक सख्शियतों ने गहरा शोक प्रकट किया वहीं परिवार द्वारा माता चंचल कौर की मानवता की सेवा हेतु माता के नेत्र रोटरी आई बैंक तथा कॉर्निया ट्रांसप्लांट समिति होशियारपुर के माध्यम से शिंकारा आई बैंक तथा अस्पताल लुधियाना को दान की गई।
 माता चंचल कौर
                           रोटरी आई बैंक की ओर से डॉ. तरसेम सिंह तथा शिंकारा आई बैंक की ओर से डॉ प्रीति द्वारा यह आंखें प्राप्त की गई। डॉक्टर तरसेम सिंह ने बताया कि माता जी की ये दो आंखें दो व्यक्तियों की जिंदगी रोशन करेंगी। उन्होंने परिवार का इस परोपकारी काम तथा महादान करने के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पारिवारिक सदस्यों में सरदार राजेंद्र सिंह शूका, इंद्रजीत कौर पार्षद, कनवर अरोड़ा डायरेक्टर अरोड़ा कंसलटेंट, गुरनीत कौर अरोड़ा, हरदीप सिंह अरोड़ा, राजेंद्र कौर, अवतार सिंह अरोड़ा, मनप्रीत कौर, रविंद्र कुमार नीटा, अमृतपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, हरपाल सिंह बेदी, रोटरी आई बैंक की ओर से डॉ तरसेम सिंह, शिंकारा आई बैंक तथा हॉस्पिटल लुधियाना की ओर से डॉ प्रीति तथा असिस्टेंट किरणदीप कौर उपस्थित थे। डॉक्टर तरसेम सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा अब तक 4100 के करीब लोगों को आंखों की पुतली डाली जा चुकी है। उन्होंने कहा कि मरने पश्चात लोगों को अपनी आंखों दान करनी चाहिए ताकि नेत्रहीन या पुतली के खराब मरीजों की अंधेरी जिंदगी में रोशनी हो सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मर्डर की सुपारी : छेहरटा हत्याकांड में अमृतसर पुलिस ने दो शूटरों को पिस्टल समेत दबोचा

अमृतसर। अमृतसर पुलिस ने छेहरटा हत्याकांड में मुख्य शूटर जोबनप्रीत सिंह उर्फ जोबन और उसके साथी सुखबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल आस्ट्रिया निर्मित ग्लोक 9एमएम पिस्टल बरामद...
article-image
पंजाब

शहीदों के महान बलिदान के चलते हम आजादी की फिजा में सांस ले रहे : सांसद मनीष तिवारी

कुराली,12 दिसंबर :  श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि शहीद हमारे समाज का सरमाया हैं और उनकी कुर्बानियों के बदौलत आज हम आजादी की फिजा...
article-image
पंजाब

Complete Ban on Carrying Weapons

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.2 : In view of the upcoming District Council and Panchayat Committee elections in Punjab, the District Magistrate-cum-Deputy Commissioner Ashika Jain has issued an order under Section 163 of the Indian Citizen Security...
Translate »
error: Content is protected !!