माता चिंतपूर्णी चौंक में भव्य भगवती जागरण में हजारों श्रद्धालुओं ने लगवाई हाजिरी, भेंटों पर झूमे श्रद्धालु

by
होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :   युवा वाहिनी समिति की तरफ से माता चिंतपूर्णी चौंक में चौथा विशाल भगवती जागरण श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक करवाया गया। इस मौके पर इस मौके पर प्रिय कटोच हमीरपुर, कन्हैया चंचल लुधियाना, लाडी दीवाना होशियारपुर तथा महंत रतन लाल होशियारपुर ने भगवती महिमा का गुणगान करके उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नाच-नाच कर भगवती दरबार में हाजिरी लगवाई। अश्वनी शर्मा बड़ा तथा जिला प्रधान अश्वनी शर्मा छोटा ने सभी गणमान्यों और श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए माता चिंतपूर्णी चौंक की स्थापना और इसके विकास की जानकारी दी तथा इसे चौंक को और सुन्दर बनाने के लिए सभी से सहयोग मांगा। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए लंगर भी लगाया गया था। इस मौके पर महंत जोली जी, अंकुश देवा जी, महंत सत्याव्रत जी, बाबा रविंदरनाथ खुल्लर जी के अलावा विधायक ब्रमशंकर जिम्पा, मेयर सुरिंदर कुमार, पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद , फाइनांस कारपोरेशन पंजाब के चेयरमैन संदीप सैनी, जिला प्रधान आप व योजना बोर्ड की चेयरमैन करमजीत कौर, भाजपा जिला प्रधान निपुण शर्मा, पंजाब स्कूल बोर्ड के सदस्य अजय वर्मा, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रणजीता चौधरी, गोपी चंद कपूर, शिव सूद, राकेश सूरी, भरत गंडौत्रा, संदीप जोशी, डा. रमन घई, तरसेम मोदगिल, नरिंदर सिंह मल्होत्रा, प्रधान श्याम लाल, विजय कश्यप, राजीव महाजन, सुमित गुप्ता, साहिल सांपला, भारत भूषण वर्मा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष शिवम ओहरी, कृष्ण गोपाल आनंद, अंकुर गुप्ता, हनी सूद, कमलजीत सेतिया, खुशी राम, पार्षद मीनू शर्मा, भाजपा नेत्री मीनू सेठी, गुरदीप कटोच, प्रो. प्रशांत सेठी, वरुण शर्मा, रमेश डडवाल, मनदीप शर्मा, तरसेम लाल प्रधान सब्जी मंडी, हरीश खोसला, हरीश सैनी, मधुसूदन कालिया, कृष्ण गोपाल मोदगिल, ठेकेदार अनिल शर्मा, राजीव सिंगला, डा. पंकज शर्मा, मनोज शर्मा, बोबी ज्यूलर्स, कमल भट्टी, सुदर्शन धीर, लवली गांधी, डा. रणधीर धीर, रोहित राधे, तरुण खोसला, हैप्पी कलेर, खुशी राम, डीएसपी संजीव शर्मा ज्योति, संजीव गौतम, अमरजीत शर्मा, संजीव सिंगला, पुनीत शर्मा, शिवम शर्मा, मनोज दत्ता, चेतन सूद, एचके नकड़ा, संजीव अरोड़ा, राजिंदर मोदगिल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य एवं श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगवाई। इस मौके पर युवा वाहिनी की मांग पर विधायक ब्रमशंकर जिम्पा ने भगवती जागरण की बधाई देते हुए कहा कि जल्द ही चौक पर एक स्क्रीन लगवाई जाएगी, जिसमें हर समय मां भगवती की भेंटे चला करेंगी। इसके साथ ही उन्होंने चौंक को और सुन्दर बनाने के लिए समिति को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। जागरण के समापन पर अश्वनी शर्मा बड़ा तथा अश्वनी शर्मा छोटा ने युवा वाहिनी समिति की तरफ से सभी सहयोगियों और समिति सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भूमि अधिग्रहण संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं की ग्रिफ्तारी के विरोध में डीएमएफ व ग्रामीण मजदूर यूनियन ने पंजाब सरकार का पुतला फूंका

गढ़शंकर l भूमि अधिग्रहण संघर्ष समिति के नेतृत्व में बेगमपुरा बसाने के लिए संगरूर शहर के निकट जींद रियासत की 927 एकड़ भूमि पर पहुंच रहे भूमिहीन मजदूरों के लोकतांत्रिक प्रदर्शन को पुलिस द्वारा...
article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

दूसरी वीडियो में भी युवती न्यूड : बीजेपी नेता धाकड़ का दूसरा वीडियो भी हुआ वायरल, संबंध बनाने के बाद दोनों ने हाइवे पर थे नाचते

नई दिल्ली । दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर युवती से खुलेआम संबंध बनाने वाले बीजेपी नेता मनोहर धाकड़ इन दिनों विशेष रूप से चर्चा में बने हुए हैं। भाजपा का ये नेता अब पुलिस की गिरफ्त...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आश्रम में स्वामी का ”गंदा खेल”, वॉर्डन जबरन करवाती मुलाकात, 17 छात्राएं बोलीं- करता था अश्लील हरकतें…..ऐसे खुली पूरी पोल

नई दिल्ली । दिल्ली के वसंत कुंज इलाके से आश्रम में चल रहे मैनेजमेंट कोर्स में लगभग 35 छात्राएं पढ़ती हैं।   पढ़ाई करने वाली 17 लड़कियों ने आश्रम के संचालक स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ...
article-image
पंजाब

सिद्धू का हाईकमान को अल्टीमेटम! पत्नी के बयान पर विवाद : नवजोत सिद्धू ने प्रियंका गांधी से मांगा टाइम

पंजाब कांग्रेस में अब पूर्व प्रेसिडेंट नवजोत सिंह सिद्धू भी मैदान में उतर आए हैं। अपनी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के बयानों पर हुए विवाद के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रियंका गांधी...
Translate »
error: Content is protected !!