माता तृप्ता महिला योजना तहत 125 सरकारी व गैर सरकारी योजनाओं को लाकर महिलाओं का सशक्तिकण किया जाएगा: अरूणा चौधरी

by

श्री गुरू रविदास जी की यादगार(मीनार-ए-बेगमुपरा) के निर्माण की 45 करोड़ 29 लाख की राशि विभाग को इस बजट में जारी कर दी जाएगी

गढ़शंकर: माता तृप्ता महिला योजना तहत 125 योजना को लाकर महिला प्रमुख परिवारों को सशक्त करने के लिए अगामी बजट में विशेष राशि का प्र्रवाधान किया जाए। माता तृपता महिला योजना तहत इस वर्ष आठ लाख परिवारों को कवर किया जाएगा। यह शब्द श्री गुरू रविदास जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब में आयोजित राज्य स्तरीय समागम में शामिल होने के लिए आने दौरान वन विभाग के विश्राम गृह में समाजिक सुरक्षा, महिला एवं महिला विकास मंत्री अरूणा चौधरी ने कहे। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंर्तगत परिवार की प्रमुख विधवा, अकेली रह रही महिला परिवार से अलग रह रही महिला, तलाकशुदा महिला, अविवाहित महिला होनी चाहिए। जिसके तहत दूध से संबंधित काम, आटो चालक आदि का काम देकर आत्म निर्भर बना कर महिलाओं के सशक्तिकरण किया जाएगा। उन्होंने गुरू रविदास जी की यादगार(मीनार-ए-बेगमुपरा) के निर्माण की 45 करोड़ 29 लाख की राशि विभाग को इस बजट में जारी कर दी जाएगी और तीस जून तक इसका निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने एक स्वाल हर राज्य सतरीय समागम में गुरू रविदास जी की यादगार को एक वर्ष के भीतर बनाने की घोषण मुख्यातिथि दुारा किए जाने के बावजूद भी अव तक निर्माण कार्य के संपन नहीं हुया कि जवाब में कहा कि इस बार हम कोशिश करेगें कि  घोषित समय में पूरा करेगें। इसके ईलावा काग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र में विधवाओं, बुढ़ापा व दिव्यागों को दो हजार पैंशन देने के वायदे पर कहा कि हमने बजट में फंडज जारी करने के लिए एक हजार पैंशन करनी है तो इतनी राशि, बारह सौ, पंद्रह सौ या दो हजार करनी है तो इतना राशि बजट में रखने की प्रोपोजल बना कर दे दी है। अव बजट में जारी की गई राशि के बाद ही पैंशन कितनी होगी तय की जाएगी। शगुन योजना के तहत 51 हजार की राशि देने के पीछे कोविड के कारण पैदा हुया आर्थिक संकट है। इसके ईलावा अठारह से पैतींस साल के युवाओं को मोवाईल देने के वायदे पर कहा कि पहले विधार्थियों को दो चरणों में मोवाईल दिए गए ताकि उनको आनलाईन पढ़ाई में कोई दिक्कत ना आए। आर्थिक संकट के कारण सभी युवाओं को मोवाईल नहीं दिए जा सकते  फिर भी कोशिश करेगें कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को मोवाईल दिए जा सके और घर घर नौकरी के तहत रोजगार देने के लिए पंजाब सरकार दुारा यहां जाब मेले लगाए जा रहे है तो सरकारी विभागों में भी पद करने का काम शुरू हो चुका है। इस समय काग्रेस के प्रदेशिक महासचिव व पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी, विधायक डा. राज कुमार चब्बेवाल, काग्रेस पंजाब की प्रवक्ता निमषा मेहता, जिलाधीश नवांशहर डा. शेना अग्रवाल, एसएसपी होशियारपुर नवजोत सिंह माहिल, एडीसी जर्नल अमित कुमार पंचाल, एएसपी तुषार गुप्ता आदि मौजूद थे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव का चुनावी बिगुल : पंजाब में होंगे 20 अक्तूबर को ग्राम पंचायतों के चुनाव : सरकार ने की अधिसूचना जारी

चंडीगढ़ :पंजाब में अक्तूबर में ग्राम पंयाचत चुनावो को लेकर्हों आखिर स्थिति साफ करते हुए सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके मुताबिक पंचायत चुनाव 20 अक्टूबर को होगे। इस सबंधी एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेटरी टू...
article-image
पंजाब

पंजाब मंत्रिमंडल ने ‘पंजाब पवित्र ग्रंथों के खिलाफ अपराध रोकथाम विधेयक-2025’ को दी मंजूरी

चंडीगढ़ । बेअदबी के जघन्य अपराध के दोषियों के लिए कठोर सजा सुनिश्चित करने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने आज ‘पंजाब पवित्र ग्रंथों के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीआइए ने मेजर के बेटे को दबोचा…विदेश करेंसी, सोना और ड्रग्स बरामद : क्रिमिनल रिकॉर्ड भी है दर्ज

अंबाला। सीआइए-2 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 200 ग्राम चरस,चार देशों की करंसी सहित शुक्रवार रात डी-501 सन्नी व्यू कांप्लेक्स, दूस माजरा, सेक्टर-125 खरड़ पंजाब निवासी इंद्रजीत सिंह को धर दबोचा।...
article-image
पंजाब

Home Vastu Influences Addiction, Can

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/June 27 :  Internationally renowned vastu expert and author Dr. Bhupender VastuShastri says that the energy of a home strongly affects a person’s mind and behavior, and that vastu (traditional Indian architectural science)...
Translate »
error: Content is protected !!