मानसिक, आर्थिक, सामाजिक गुलामी और जातिवाद समाप्त करके बसेगा गुरु रविदास जी का बेगमपुरा ,: संत सर्वण दास, संत सत्विंदर हीरा

by

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  जगत गुरु श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश पर्व पर देश-विदेश की संतों को लाख-लाख वधाइ देते हुए आदि धर्म साधू समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत सर्वण दास सलेमटावरी सीन.उप अध्यक्ष गुरु रविदास साधू संप्रदाय सोसाइटी (रजि.) पंजाब, संत सत्विंदर हीरा राष्ट्रीय अध्यक्ष आल इंडिया आदि धर्म मिशन (रजि.) भारत ने कहा कि आज जरूरत है सतिगुरु रविदास महाराज जी की क्रांतिकारी बानी को समाज में लागू करके समाज में एकता, भाईचारा और समानता की सोच वाला बेगमपुरा बसाने के लिए प्रयास किए जाने। उन्होंने कहा सतिगुरु रविदास जी के “बेगमपुरा शहर को नाओ” के संकल्प को पूरा करने के लिए मानसिक, आर्थिक, सामाजिक गुलामी और जातिवाद को जड़ से समाप्त करना अहम जरूरी है, क्योंकि सतिगुरु जी ने फरमाया है “प्राधीनता पाप है जान लेउ रै मीत” गुलामी पाप है और गुलामों को कोई प्यार, सम्मान नहीं करता। इस कारण मानसिक, आर्थिक, सामाजिक गुलामी और जातिवाद का खात्मा करके ही सतिगुरु रविदास जी के सपनों का बेगमपुरा बसाया जा सकता है।संत सर्वण दास, संत सत्विंदर हीरा ने कहा सतिगुरु रविदास महाराज जी के महान महावाक्य “ऐसा चाहूं राज में जहां मिले सबन को अन्न, छोट बड़े सब समु बसै रविदास रहे प्रसन्न” इन शब्दों से सतिगुरु जी के असल बेगमपुरा शहर की झलक दिखाई देती है। उन्होंने कहा आदि धर्म साधू समाज और आल इंडिया आदि धर्म मिशन द्वारा सतिगुरु रविदास महाराज जी की क्रांतिकारी बानी और आदि धर्म के रहबरों के मिशन के प्रचार प्रसार के लिए बहुत जल्द रोजाना सतिसंग समागम आरंभ किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सतिगुरु रविदास महाराज जी के “बेगमपुरा शहिर” के संकल्प को मंजिल की ओर ले जाने के लिए पढ़े-लिखे बुद्धिजीवी वर्ग और यूथ को आदि धर्म मिशन के प्लेटफार्म से जोड़ने के लिए बड़े प्रयास किए जा रहे हैं ताकि आदि धर्मी कौम धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक तौर पर मजबूत होकर आगे बढ़ सके और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुनहरा बन सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शव 20 दिन बाद इटली से घर पहुंचा : इटली में दिल का दौरा पड़ने से हुई थी मौत

बरनाला :  बरनाला जिले के गांव महल खुर्द के युवक स्वर्ण सिंह की इटली में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। 20 दिन बाद रविवार को शव गांव लाया गया। वह...
article-image
पंजाब

सिद्धू दो दिन के पुलिस रिमांड पर : मोहाली पुलिस ने इसी मामले में एक पत्रकार को नामजद कर किया गिरफ्तार

मोहाली : मोहाली पुलिस ने बीती रात निलंबित एआईजी मालविंदर सिंह सिद्धू को जबरन वसूली के एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया है। एक दिन पहले ही वह जमानत पर बाहर आया था। सिद्धू...
article-image
पंजाब

श्री अमरनाथ यात्रियों के लिए किए जाएं पुख्ता प्रबंध: जिलाधीश

होशियारपुर  :  17 अगस्त तक चलने वाली श्री अमरनाथ यात्रा संबंधी जिला प्रबंधकी काम्पलैक्स में जिलाधीश श्री संदीप हंस ने सिविल तथा पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने यात्रियों के लिए पुख्ता...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री एक्सीलेंस अवार्ड का हरोली में भव्य शुभारंभ : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 152 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, शिक्षा के क्षेत्र में नई परंपरा की हुई शुरुआत*

रोहित जसवाल।  हरोली , 15 जून. हरोली विधानसभा क्षेत्र आज एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना, जब शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने लिए प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री एक्सीलेंस...
Translate »
error: Content is protected !!