मान सरकार का फैसला : गणतंत्र दिवस पर केंद्र की तरफ से खारिज झांकी को दिल्ली में 26 को दिखाएगा पंजाब

by

अमृतसर : नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में पंजाब की झांकी को शामिल नहीं किए जाने के कारण उठे विवाद में पंजाब के कड़े तेवर बरकरार हैं। पंजाब सरकार ने यह फैसला लिया है कि पंजाब की तीनों झांकियों को पंजाब के अलावा दिल्ली सरकार के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में भी दिखाया जाएगा।

केंद्र सरकार ने इस साल दिल्ली सरकार की झांकी को भी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल नहीं किया है। कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने अमृतसर में सरकार के फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सूबे के लोगों से झूठ बोला है। उन्होंने कहा कि अब पंजाब सरकार पंजाब और दिल्ली में अपने बैनर पर पंजाब की झांकी प्रदर्शित करेगी। इससे पहले पंजाब सरकार ने दिल्ली में लाल किले पर भारत पर्व में खारिज की गई झांकियों को प्रदर्शित करने की केंद्र की पेशकश भी ठुकरा दी थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकार के दावों के उल्ट पारोवाल, साधोवाल, पुरखोवाल व हाजीपुर से गुजरने वाली सडक़ की हालत बहुत खस्ता : लवली खन्ना

गढ़शंकर: गढ़शंकर के गांव पारोवाल, साधोवाल, पुरखोवाल व हाजीपुर से गुजरने वाली सडक़ की हालत बहुत खस्ता है। जगह जगह गड्डे पड़े हुए है और गांवो के भीतर गड्डों में पानी भरा हुया है।...
पंजाब

लड़की को फोन नंबर दिया तो लड़की के 3 पारिवारिक सदस्यों  दुआरा धमकाने से युवक ने की आत्महत्या  पुलिस ने तीन पर मामला दर्ज किया

 गढ़शंकर – लड़कीं से फोन नंबर मांगने पर लड़कीं के घर वालों की धमकियों से परेशान हो कर युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया और परिजनों के बयान पर लड़कीं परिवार के तीन लोगों...
article-image
पंजाब

इंस्टा क्वीन … चिट्टे समेत पकड़ी महिला कांस्टेबल का साथी जीरकपुर से ग्रिफ्तार

बठिंडा ।नशे के केस में पकड़ी गई महिला पुलिस कर्मी अमनदीप कौर के मामले में अहम मोड़ आया है। उसके साथी बलविंदर सिंह उर्फ सोनू को सीआईए पुलिस ने सोमवार को मोहाली के जीरकपुर...
article-image
पंजाब

पंजाब व गुजरात उपचुनाव में आप आदमी पार्टी को मिली शानदार जीतः संदीप सैनी

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : पंजाब के लुधियाना पश्चिम और गुजरात के विसाबदर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवारों ने बड़ी जीत हासिल की है। आम आदमी पार्टी द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!